
सबसे बड़ी जीत डॉ. राजेंद्र प्रसाद तो सबसे छोटी वीवी गिरी के नाम, जानें 15 राष्ट्रपति चुनावों के रिकॉर्ड
AajTak
एनडीए की द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति चुन ली गईं हैं. इस चुनाव में मुर्मू की जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी. उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 28 फीसदी से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है. द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति बनकर तीन रिकॉर्ड बना दिए हैं. जानें अब तक के सभी राष्ट्रपतियों की खास बातें...
द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) देश की 15वीं राष्ट्रपति चुन ली गईं हैं. वो देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी. चुनाव आयोग के मुताबिक, मुर्मू को 6,76,803 यानी 64.03% वोट मिले हैं. जबकि, विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 3,80,177 यानी 35.97% वोट मिले.
राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को वोटिंग हुई थी. इसमें 99% वोट पड़े थे. 771 सांसद और 4,025 विधायकों ने वोट डाला था. छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, पुडुचेरी, सिक्किम और तमिलनाडु में 100% विधायकों ने वोट दिया था.
अब मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में होगा. उन्हें चीफ जस्टिस एनवी रमणा शपथ दिलाएंगे.
इस चुनाव में पहले से ही मुर्मू की जीत तय मानी जा रही थी. क्रॉस वोटिंग ने भी उनकी जीत का अंतर बढ़ा दिया. उन्होंने 28 फीसदी से ज्यादा वोटों के अंतर से ये चुनाव जीता है. हालांकि, देश में सबसे ज्यादा अंतर से जीत का रिकॉर्ड पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के नाम है. उन्होंने 1957 के चुनाव में 98.4% वोटों के अंतर से चुनाव जीता था. मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 31.3% वोटों के अंतर से जीते थे.
देश के सभी राष्ट्रपति चुनावों की खास-खास बातें
- राजेंद्र प्रसादः देश के पहले ऐसे नेता जो लगातार दो बार राष्ट्रपति चुने गए. पहली बार 1952 और दूसरी बार 1957 में. राजेंद्र प्रसाद के नाम सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड है. 1957 के चुनाव में उन्हें 99% वोट मिले थे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










