
सबसे ज्यादा RIL को हुआ फायदा, देश की टॉप-10 कंपनियों का लेखा-जोखा
AajTak
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए पिछला हफ्ता बेहद शानदार रहा. शेयरों में तेजी की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में उछाल देखने को मिला. बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 1,40,430.45 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ.
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए पिछला हफ्ता बेहद शानदार रहा. शेयरों में तेजी की वजह से कंपनी के मार्केट कैप में उछाल देखने को मिला. बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों में से 7 कंपनियों के मार्केट कैप में कुल 1,40,430.45 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इनमें से सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को हुआ. (Photo: File) बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज, TCS, इन्फोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में इजाफा हुआ. वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई. (Photo: File) बीते हफ्ते रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 74,329.95 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 12,94,038.34 करोड़ रुपये हो गया. आईसीआईसीआई बैंक के एम-कैप में बीते हफ्ते 22,943.86 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जिससे यह बढ़कर 4,47,323.82 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. (Photo: File)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










