
सफारी पार्क में बेजुबान हिप्पो के साथ शख्स ने की ऐसी हरकत, तरस और गुस्सा दोनों आएगा- VIDEO
AajTak
वीडियो में देखा जा सकता है, जब पर्यटकों का समूह अपनी कार में आया, तो हिप्पो तमन सफारी पार्क में अपने बाड़े के किनारे पर मौजूद था. तभी कार में बैठे लोगों में से एक ने उसके मुंह खोलते उसे गाजर खिलाने की कोशिश की. इसी बीच, कार में बैठे किसी अन्य शख्स ने जानवर के मुंह में प्लास्टिक का बैग डाल दिया.
सोशल मीडिया पर एक सफारी पार्क का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसे देखने के बाद लोगों को तरस और गुस्सा दोनों आ रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स हिप्पो के मुंह में प्लास्टिक का बैग डाल देता है. उसने ऐसा इंडोनेशिया के पार्क में वाइल्डलाइफ सफारी के दौरान किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Non aesthetic things नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस 9 सेकंड के वीडियो को अभी तक 2 मिलियन लोगों ने देख लिया है. जबकि 14 हजार लोगों ने लाइक किया है.
सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग शख्स की खूब आलोचना कर रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है, जब पर्यटकों का समूह अपनी कार में आया, तो हिप्पो तमन सफारी पार्क में अपने बाड़े के किनारे पर मौजूद था. तभी कार में बैठे लोगों में से एक ने उसके मुंह खोलते उसे गाजर खिलाने की कोशिश की. इसी बीच, कार में बैठे किसी अन्य शख्स ने जानवर के मुंह में प्लास्टिक का बैग डाल दिया. इससे भी बुरी बात ये है कि हिप्पो ने तुरंत ही बैग को चबाना शुरू कर दिया.
एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट कर कहा, 'इसे सीधा जेल भेजो.' इस यूजर ने मांग करते हुए कहा कि ऐसे पर्यटकों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ऐसे लोगों के हर सफारी पार्क में आने पर प्रतिबंध लगना चाहिए. इन्हें जानवरों के करीब आने की भी अनुमति नहीं मिलनी चाहिए.' पर्यटक के 'क्रूर और खतरनाक' व्यवहार की निंदा करते हुए, एक और यूजर ने कहा, 'यह जंगली है! किसी को उसे सिखाने की जरूरत है कि जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है.' वहीं तमन सफारी पार्क के प्रवक्ता अलेक्जेंडर जुल्कारनैन ने जकार्ता ग्लोब को बताया कि पर्यटक की पहचान कर ली गई है.
उन्होंने कहा, 'हमने उस व्यक्ति को ले जा रहे वाहन की लाइसेंस प्लेट की पहचान कर ली है. हम उससे इंडोनेशियाई सफारी पार्क में मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुपालन के बारे में अन्य आगंतुकों को सबक सिखाने के लिए सार्वजनिक माफी मांगने का आग्रह करते हैं. हमने पार्क में अपने गार्ड्स और सुरक्षा कैमरों से जानकारी एकत्र की है. गार्ड्स ने हमें बताया कि टाइगर एरिया में बार-बार कार का विंडो खोलने को लेकर इस पर्यटक को कई बार डांटा गया था.' अलेक्जेंडर जुल्करनैन ने यह भी कहा कि घटना के बाद हिप्पो की जांच की गई है और फिलहाल वो स्वस्थ है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










