
सफाई कर रहा था शख्स, फर्श के नीचे से निकली 12 लाख की चीज!
AajTak
एक शख्स को सफाई के दौरान 364 साल पुराना सिक्का मिला. इस सिक्के की बिक्री करीब 12 लाख रुपये में हो सकती है.
एक शख्स को अपने पुराने कॉटेज वाले पब में सफाई के दौरान 364 साल पुराना दुर्लभ सिक्का मिला. ये सिक्का उन्हें लकड़ी के फ्लोरबोर्ड के नीचे से मिला. जिसकी कीमत 12 लाख रुपए ( £12,500) से ज्यादा हो सकती है.
दरअसल, डेविड गोर्टोन को ये पुराना सिक्का तब मिला जब वह अपने पब में मरम्मत का कार्य करवा रहे थे. उन्होंने इस सिक्के को वैक्यूम क्लीनर से खींचकर बाहर निकाला. इसके बाद उन्होंने इस सिक्के की जांच की तो इस पर सन 1658 की तारीख अंकित थी.
चांदी का यह सिक्का ओलिवर क्रोमवेल (Oliver Cromwell) के समय का था. ओलिवर क्रोमवेल ब्रिटिश जनरल थे, बाद में वह कमांडर-इन-चीफ भी बने. उनके नेतृत्व में पार्लियामेंट ऑफ इंग्लैंड की सेना ने किंग चार्ल्स प्रथम के खिलाफ इंग्लिश सिविल वार में हिस्सा लिया था.
पुराने पब के अंदर मिला सिक्का! डेविड गोर्टोन, केंट (ब्रिटेन) में मौजूद अपने पुराने पब की मरम्मत करवा रहे थे. उन्होंने बताया, 'अचानक कुछ टूटने की आवाज आई, मुझे लगा वैक्यूम क्लीनर में कोई पुराना बोल्ट या कोई ड्रायफ्रूट आकर फंस गया है.' लेकिन बाद में डेविड को इस बात का आभास हुआ कि ये कोई दुर्लभ सिक्का हो सकता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










