
सपना चौधरी ने घर के बच्चों के साथ खेला ये मजेदार Game, देखिए उनका मस्तीभरा ये वीडियो
ABP News
देसी क्वीन के नाम से पॉपुलर सपना चौधरी ने एक वीडियो हाल में शेयर किया है. इस वीडियो में बच्चों के साथ एक गेम खेल रही हैं. इस दौरान वह काफी खुश दिखाई दे रही हैं.
हरियाणवी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं. ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होते हैं. ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने हाल में शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपने गांव वाले घर में बच्चों के साथ एक खेल रही हैं. इस खेल उनके क्षेत्र में खोसड़ेमार कहते हैं. सपना चौधरी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह चप्पलों के ढेर को घेर कर खड़ी हैं और बच्चों ने उन्हें चारों ओर से घेर करहा है. वह इन चप्पलों का बचाव कर रही हैं. जबकि बच्चे इन चप्पल को उठाने कोशिश कर रहे हैं. धीरे-धीरे बच्चे सारी चप्पल उठा लेते हैं. वहीं, सपना के घेरे से जैसे ही चप्पलें खत्म हो जाती हैं, तो वह भागने लगती हैं. एक-दो बच्चे उनपर चप्पल फेंकते हैं.More Related News













