
'सनातन खत्म करने वाले पहले इसका मतलब समझें...', विवाद पर बोले RSS नेता
AajTak
आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक के अंत में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने देश का नाम सिर्फ भारत रखने की ही वकालत की. उन्होंने कहा कि देश का नाम भारत ही होना चाहिए, क्योंकि किसी और देश के दो नाम नहीं हैं.
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि की सनातन पर की गई टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा. अब इस विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव मनमोहन वैद्य ने कहा कि सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वालों को पहले इसका अर्थ समझना चाहिए.
आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक के अंत में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने देश का नाम सिर्फ भारत रखने की ही वकालत की. उन्होंने कहा कि देश का नाम भारत ही होना चाहिए, क्योंकि किसी और देश के दो नाम नहीं हैं.
सनातन विवाद के बारे में पूछे जाने पर वैद्य ने कहा, 'कुछ लोग सनातन धर्म को खत्म करने की बात कर रहे हैं, लेकिन क्या ये लोग इन शब्दों का असली मतलब जानते हैं? उन्हें ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करने से पहले सनातन धर्म की परिभाषा समझनी चाहिए.'
हाल ही में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम नेता उदयनिधि स्टालिन ने ये कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था कि सनातन धर्म को खत्म कर देना चाहिए. डीएमके के एक अन्य नेता ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना बीमारियों से कर दी थी.
डीएमके नेताओं की टिप्पणियों को राजनीतिक बताते हुए वैद्य ने कहा कि इतिहास में कई लोगों ने सनातन धर्म को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन वो नाकामयाब रहे. उन्होंने कहा कि भारत में हर किसी को अपनी पूजा पद्धति चुनने की आजादी है, इसलिए देश में हमेशा आध्यात्मिक लोकतंत्र रहा है.
इंडिया बनाम भारत पर कही ये बात

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








