
सनरूफ... शानदार माइलेज और बहुत कुछ! EXTER के जवाब में आ रही है टाटा की Punch CNG, डिटेल हुई लीक
AajTak
Tata Punch CNG को कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो के दौरान शोकेस किया था. ख़ास बात ये है कि कंपनी इसके सीएनजी वेरिएंट में भी सनरूफ दे रही है. बाजार में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Exter से है.
माइक्रो-एसयूवी सेग्मेंट में बीते दिनों Hyundai Exter ने एंट्री कर के खलबली मचा दी थी. महज 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली इस छोटी एसयूवी को सीधे तौर पर Tata Punch का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है. लेकिन अब टाटा मोटर्स भी अपने Punch के नए CNG वेरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है. पंच सीएनजी को बीते ऑटो एक्सपो के दौरान दिखाया गया था. अब इस सब-फोर मीटर एसयूवी के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ डिटेल्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं, जो कि इसमें बड़े बदलाव की तरफ इशारा कर रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स में लीक हुए डिटेल के अनुसार टाटा मोटर्स PUNCH के कुछ वेरिएंट्स को छोड़कर तकरीबन ज्यादा वेरिएंट में CNG का विकल्प देने जा रहा है. कुछ ऐसा ही आपको हाल ही में लॉन्च हुई Altroz CNG में भी देखने को मिला था. इसके अलावा जो लोग 'सनरूफ' के फैन हैं उनके लिए भी खुशखबरी है. इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी कुछ वेरिएंट्स में सनरूफ का भी विकल्प देगी. यानी कि पेट्रोल और सीएनजी दोनों पावरट्रेन में सनरूफ का ऑप्शन मिलेगा. इससे टाटा पंच मौजूदा हुंडई एक्सटर को कड़ा टक्कर देगी.
अब तक Hyundai EXTER अपने सेग्मेंट में इकलौती माइक्रो-एसयूवी थी जो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प और सनरूफ ऑफर कर रही है. CNG कारों को लेकर आमतौर पर सबसे बड़ी जो समस्या देखने को मिलती है वो है कार की डिग्गी यानी कि बूट स्पेस के साथ लोगों को समझौता करना पड़ता है. लेकिन टाटा ने अपनी सीएनजी कारों में इस प्रॉब्लम को तकरीबन दूर कर दिया है. Punch CNG में भी डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है जिससे आपको लगेज स्पेस से कोई समझौता नहीं करना पड़ता है और आप रेगुलर पेट्रोल-डीजल गाड़ियों जैसे ही इन गाड़ियों में भी जरूरत के सामान रख सकते हैं.
क्या है डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी:
Tata Punch CNG की खास बात ये है कि, सीएनजी कार होने के बावजूद इसमें आपको बूट-स्पेस (डिग्गी) से कोई समझौता नहीं करना होगा. इसमें सीएनजी सिलिंडर को बूट के नीचे स्थापित किया गया है और ऊपर से एक मजबूत ट्रे दी गई है, जो इसके बूट को ऊपर-नीचे दो हिस्सों में बांटता है. टाटा मोटर्स का दावा है कि ये देश की पहली सीएनजी गाड़ियां हैं जो कि डुअल सिलिंडर टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं. यानी कि एक कार में दो सिलिंडर दिए गए हैं.
लॉन्च और कीमत को लेकर रिपोर्ट:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










