
सद्गुरु का डीपफेक वीडियो दिखाकर महिला से 3.75 करोड़ रुपये की ठगी
AajTak
बेंगलुरु में एक 57 वर्षीय महिला से सद्गुरु के डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल करके 3.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई. महिला को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में निवेश करने के लिए बहकाया गया.
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सीवी रमन नगर की 57 साल की महिला को सद्गुरु के एक एआई-जेनरेटेड डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल करके 3.75 करोड़ रुपये की ठगी का शिकार बनाया गया.
ठगों ने महिला को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म में इन्वेस्ट करने के लिए अपनी बातों में उलझाया.
यह घटना इस साल फरवरी से अप्रैल के बीच हुई. महिला को तब पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है, जब वह मिले हुए प्रॉफिट को निकाल नहीं पा रही थी.
कैसे हुई धोखाधड़ी?
पीड़ित महिला ने सद्गुरु का एक डीपफेक वीडियो देखा, जिसमें आध्यात्मिक गुरु को एक ऑनलाइन ट्रेडिंग फर्म के साथ ट्रेडिंग करने का दावा करते हुए दिखाया गया था.
वीडियो में एक लिंक पर क्लिक करके 250 डॉलर का पेमेंट करने पर वित्तीय स्थिति में सुधार का वादा किया गया था. लिंक पर नाम, ईमेल और फोन नंबर भी मांगा गया था. इसके बाद, कंपनी के एक शख्स ने उससे संपर्क किया.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










