
'सदन में मुद्दे उठाना... सवाल पूछना ड्रामा नहीं', पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का पलटवार
AajTak
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी के शीतकालीन सत्र से पहले दिए गए ड्रामा वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि संसद में मुद्दे उठाना कोई ड्रामा नहीं है. जबकि महंगाई, प्रदूषण और अन्य जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बचना ही असली ड्रामा है.
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन सत्र से पहले दिए ड्रामा वाले बयान पर जोरदार पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि महंगाई और प्रदूषण जैसे जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से बचना ही असली ड्रामा है.
दरअसल, शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सदन हंगामे के लिए नहीं है. ड्रामा कर की जगह बहुत होती हैं, जिसमें ड्रामा करने है करते हैं, यहां से डिलीवरी करी जानी चाहिए. पीएम के इसी बयान पर प्रियंका गांधी ने पलटवार किया है.
'मुद्दों पर बोलना और उठाना ड्रामा नहीं है'
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'संसद में मुद्दे उठाना कोई ड्रामा नहीं है. चुनाव की स्थिति में एसआईआर, प्रदूषण बहुत मुद्दे हैं सर. आइए चर्चा करते हैं. संसद किस लिए है? ये ड्रामा नहीं है. मुद्दों पर बोलना और उठाना ड्रामा नहीं है.'
प्रियंका ने आगे कहा कि मुद्दों पर चर्चा की मंजूरी न देना और चर्चा न करना ड्रामा है. ड्रामा तो जनता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर लोकतांत्रिक चर्चा न करने देना है.
विपक्ष का जोरदार हंगामा

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











