सत्य साईं बाबा की शिक्षाएं 140 देशों में लाखों लोगों को दे रहीं दिशा: पीएम मोदी
AajTak
मोदी ने कहा कि सत्य साईं संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और अन्य क्षेत्रों में इस दर्शन के जीवित प्रमाण हैं. प्रधानमंत्री ने 2001 के गुजरात भूकंप का जिक्र करते हुए कहा कि साईं सेवा दल ने राहत कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का भी विमोचन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि सत्य साईं बाबा की शिक्षाएं और सेवा-भाव दुनिया के 140 देशों में लाखों अनुयायियों को मार्गदर्शन दे रहे हैं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा, “सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य आशीर्वाद है. वे भले ही भौतिक रूप से हमारे बीच उपस्थित न हों, लेकिन उनका प्रेम और सेवा का संदेश करोड़ों लोगों का पथप्रदर्शन कर रहा है. 140 देशों में साईं बाबा के लाखों अनुयायी उनकी शिक्षाओं से प्रेरित होकर आगे बढ़ रहे हैं."
'वसुधैव कुटुम्बकम का जीवंत स्वरूप थे साईं बाबा'
प्रधानमंत्री ने कहा कि साईं बाबा ने सेवा को मानव जीवन का केंद्र माना और उनका पूरा जीवन ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ दुनिया एक परिवार है की भावना का जीवंत उदाहरण था. उन्होंने कहा, “यह जन्मशताब्दी वर्ष सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा का भव्य उत्सव बन गया है.”
'भारत की सेवा-परंपरा ही उसकी शक्ति'
मोदी ने कहा कि भारतीय सभ्यता का मूल तत्व ‘सेवा’ है भक्ति, ज्ञान या कर्म किसी भी मार्ग से हों, सबका आधार सेवा ही है. उन्होंने ‘सेवा परमोधर्मः’ (सेवा सर्वोच्च धर्म है) पर जोर देते हुए कहा कि यह भावना सदियों से भारत की आंतरिक शक्ति रही है. पीएम मोदी ने साईं बाबा के प्रसिद्ध वाक्य “Love All, Serve All” को उद्धृत करते हुए कहा कि बाबा के लिए सेवा ही प्रेम था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









