
'सत्य, न्याय और आस्था की रक्षा करना ही गुरु साहिब का धर्म था', कुरुक्षेत्र में बोले पीएम मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री मोदी सुबह अयोध्या में राम मंदिर पर भगवा धर्म ध्वज फहराने के बाद सीधे कुरुक्षेत्र पहुंचे. उन्होंने इसे विरासत और आध्यात्मिक शक्ति का अद्भुत संगम बताया. प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर एक विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित भव्य समारोह में कहा कि नौवें गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर जी ने सत्य, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा को अपना सबसे बड़ा धर्म माना और इसके लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गुरु परंपरा की सेवा उसी भावना के साथ करती रहेगी, जिस भावना को गुरुओं ने सदियों तक जीवित रखा.
इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल अशीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे.
प्रधानमंत्री मोदी सुबह अयोध्या में राम मंदिर पर भगवा धर्म ध्वज फहराने के बाद सीधे कुरुक्षेत्र पहुंचे. उन्होंने इसे विरासत और आध्यात्मिक शक्ति का अद्भुत संगम बताया. उन्होंने कहा, “सुबह मैं रामायण की नगरी अयोध्या में था और शाम को भगवान कृष्ण की पावन धरती कुरुक्षेत्र में आकर धन्य हो गया.”
विशेष सिक्का, डाक टिकट और पंचजन्य स्मारक का लोकार्पण
प्रधानमंत्री ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहादत दिवस पर एक विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया. इसके साथ ही उन्होंने भगवान कृष्ण के पवित्र शंख ‘पंचजन्य’ की स्मृति में बनाए गए स्मारक का भी उद्घाटन किया. यह स्मारक ज्योतिसर क्षेत्र में तैयार किया गया है.
राम मंदिर फैसले की याद भी की

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









