
सत्येंद्र जैन को झटका, चलेगा मनी लॉन्ड्रिंग का केस, गृह मंत्रालय को राष्ट्रपति ने दी इजाजत
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने AAP नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की अनुमति दे दी है. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येन्द्र कुमार जैन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 218 के तहत कोर्ट में मामला चलाने के लिए अनुमित मांगी थी.
दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस चलाने की अनुमति दे दी है. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येन्द्र कुमार जैन के विरुद्ध बीएनएस की धारा 218 के तहत कोर्ट में मामला चलाने के लिए अनुमित मांगी थी.
जानकारी के मुताबिक गृह मंत्रालय के कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिली सामग्री के आधार पर सत्येन्द्र कुमार जैन (60) के खिलाफ इस मामले में अभियोजन चलाने के लिए स्वीकृति देने के पर्याप्त साक्ष्य पाए गए हैं. इसलिए कोर्ट में केस चलाए जाने कि मांग की गई है.
तीन साल पहले हुए थे गिरफ्तार
जांच एजेंसियों ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ हवाला कारोबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केस दर्ज किया है. मई 2022 में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था. सत्येंद्र जैन को ईडी ने जब हिरासत में लिया था, तब उनके पास स्वास्थ्य, बिजली सहित कुछ दूसरे मंत्रालय भी थे. जैन फिलहाल जमानत पर बाहर हैं. ईडी ने AAP नेता के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.
217 फीसदी ज्यादा संपत्ति मिली
मनी लॉन्ड्रिंग का यह मामला अगस्त 2017 में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जैन और कुछ दूसरे आरोपियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में दर्ज किया गया था. सीबीआई ने दिसंबर 2018 में आरोपपत्र दाखिल किया था, जिसमें कहा गया था कि कथित संपत्ति 1.47 करोड़ रुपये थी, जो 2015-17 के दौरान जैन की आय के ज्ञात स्रोतों से लगभग 217 प्रतिशत ज्यादा थी.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








