
'सत्ता के लिए 5-5 बार पाला बदलने वाले नेता बिहार के सीएम हैं'.. अमित शाह ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
AajTak
अमित शाह ने कहा कि जेपी के आंदोलन से निकले कई लोग हैं, जिन्होंने जीवनभर जेपी और लोहिया का नाम लेकर राजनीति की. लेकिन आज वे कांग्रेस की गोदी में बैठे हैं. सिर्फ सत्ता के लिए. उनसे आप सहमत हैं क्या? क्या ये जयप्रकाश के सिद्धांतों की राजनीति है. उन्होंने जीवनभर सिद्धांत के लिए काम किया.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके गांव सिताब दियारा पहुंचे. यहां उन्होंने जेपी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. अमित शाह ने नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि जेपी के आंदोलन से निकले बिहार के नेता आज सत्ता के लिए कांग्रेस की गोद में बैठे हैं. शाह ने कहा कि जेपी ने जीवन भर सत्ता की न सोचकर सिद्धांतों के लिए काम किया. लेकिन आज 5-5 बार सत्ता के लिए पाला बदलने वाले लोग बिहार के मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं.
अमित शाह ने कहा कि जेपी के आंदोलन से निकले कई लोग हैं, जिन्होंने जीवनभर जेपी और लोहिया का नाम लेकर राजनीति की. लेकिन आज वे कांग्रेस की गोदी में बैठे हैं. सिर्फ सत्ता के लिए. उनसे आप सहमत हैं क्या? क्या ये जयप्रकाश के सिद्धांतों की राजनीति है. उन्होंने जीवनभर सिद्धांत के लिए काम किया. लेकिन आज 5-5 बार सत्ता के लिए पाला बदलने वाले लोग बिहार के मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं. बिहार की जनता को तय करना है कि जय प्रकाश के रास्ते पर चलने वाली बीजेपी चाहिए या जय प्रकाश के रास्ते से भटकने वाली गठजोड़ की सरकार.
अमित शाह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी ने अपना पूरा जीवन भूमिहीनों के लिए, गरीबों, दलितों और पिछड़ों के लिए गुजारा है. उन्होंने समाजवाद की विचारधारा और जाति विहीन समाज की रचना की कल्पना लेकर अनेकों परिकल्पनाएं कीं. गृह मंत्री ने कहा कि जब 70 के दशक में भ्रष्टाचार और सत्ता में चूर शासन के अधिकारियो ने देश में इमरजेंसी डालने का काम किया, तब जयप्रकाश जी ने उसके खिलाफ बहुत बड़ा आंदोलन किया.
उन्होंने कहा कि 1942 के 'भारत छोड़ो आंदोलन' में हजारीबाग की जेल जिसको न रोक सकी. उस जयप्रकाश को इंदिरा जी की यातना न रोक पाई. जब इमरजेंसी उठी तो जे.पी जी ने पूरे विपक्ष को एक किया और देश में पहली गैर कांग्रेसी सरकार बनाने का काम जयप्रकाश नारायण जी ने किया.
अमित शाह ने कहा कि आज देश में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है. 8 साल से जयप्रकाश जी के सिद्धांत से और विनोबा जी के सिद्धांत से सर्वोदय के नारे को मोदी जी ने अंत्योदय के साथ जोड़कर गरीबों का कल्याण करने का काम किया.
नदियों को चैनलाइज करने का काम यूपी सरकार ने शुरू किया- सीएम योगी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








