
'सत्ताईस के खेवनहार...' संजय निषाद की पार्टी ने लखनऊ में बीजेपी दफ्तर के बाहर लगवाई होर्डिंग
AajTak
सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव को सत्ताईस का सत्ताधीश बताते हुए पोस्टर लगे नजर आए थे. अब एनडीए के घटक निषाद पार्टी ने संजय निषाद को सत्ताईस का खेवनहार बताते हुए लखनऊ में बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर होर्डिंग्स लगवाए हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीटों के लिए हो रहे उपचुनावों के बीच 2027 के चुनाव को लेकर पोस्टर वार तेज हो गया है. समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पार्टी कार्यालय के बाहर सत्ताईस का सत्ताधीश लिखे पोस्टर नजर आए तो वहीं अब सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता संजय निषाद को सत्ताईस का खेवनहार बता दिया है. ये पोस्टर लखनऊ में यूपी बीजेपी मुख्यालय के बाहर लगाए गए हैं जिनमें डॉक्टर संजय निषाद को 'सत्ताईस का खेवनहार' बताया गया है.
ये होर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है. उपचुनाव में निषाद पार्टी दो सीटें मांग रही थी. निषाद पार्टी मिर्जापुर जिले की मझवां और अंबेडकरनगर की कटेहरी सीट मांग रही थी. इन दोनों सीटों से 2022 के चुनाव में पार्टी ने उम्मीदवार उतारे थे. बीजेपी ने निषाद पार्टी को कोई सीट नहीं दी है. सपा की होर्डिंग के बाद अब उपचुनाव में मैदान में से बाहर चल रही निषाद पार्टी की भी होर्डिंग वार में एंट्री ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. सबसे अधिक चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि यह बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगाई गई है.
निषाद पार्टी एनडीए में बीजेपी की सहयोगी पार्टी है और होर्डिंग में ऊपर एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तस्वीरें भी लगाई गई हैं. इसी होर्डिंग पर दूसरी तरफ यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की भी तस्वीरें लगी हैं. निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह की तस्वीर भी इस होर्डिंग पर है. होर्डिंग देखने से ऐसा लग रहा है कि इसे अजय सिंह या उनके किसी समर्थक ने लगवाया होगा.
यह भी पढ़ें: हमें सीट नहीं, जीत चाहिए, UP उपचुनाव में BJP का जी-जान से समर्थन करेंगे: संजय निषाद
होर्डिंग में ऊपर जय निषाद राज-जय श्रीराम भी लिखा हुआ है. ये होर्डिंग ऐसे समय में लगाया गया है जब यूपी की नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं. जिन नौ सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से दो सीटें ऐसी हैं जहां 2022 के चुनाव में निषाद पार्टी ने उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि, पार्टी दोनों ही सीटों पर हार गई थी. बीजेपी ने सहयोगी आरएलडी के लिए मीरापुर सीट छोड़ी है लेकिन दिल्ली में डेरा डालने के बावजूद संजय निषाद को खाली हाथ ही लखनऊ लौटना पड़ा था. इसके बाद से ही बीजेपी और संजय निषाद की पार्टी में अनबन की चर्चा भी है.
यह भी पढ़ें: 'सत्ताईस का सत्ताधीश', चर्चा में आया अखिलेश यादव के लिए लखनऊ में लगाया गया पोस्टर

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









