
सतारा सुसाइड केस में नया ट्विस्ट... सामने आया होटल का CCTV फुटेज, कमरे में अकेले जाती दिखीं डॉक्टर
AajTak
सातारा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या केस ने अब नया मोड़ ले लिया है. होटल के CCTV फुटेज में डॉक्टर के होटल में अकेले आने, रिसेप्शन पर साइन करने और कमरे में जाने के दृश्य सामने आए हैं. होटल मालिक और पुलिस दोनों ने पुष्टि की है कि कमरे का दरवाजा अंदर से लॉक था.
महाराष्ट्र के सातारा जिले के फलटण से महिला डॉक्टर सुसाइड केस में एक बड़ा वीडियो सबूत सामने आया है. जिस होटल में 28 वर्षीय डॉक्टर ने अपनी जान दी थी, उसने अब CCTV फुटेज जारी किया है. इस फुटेज में डॉक्टर होटल में अकेले आती, रिसेप्शन रजिस्टर में साइन करती और फिर अपने कमरे की ओर जाती नजर आई हैं.
होटल मालिक दिलीप भोसले का दावा है कि वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि डॉक्टर के साथ कोई और व्यक्ति नहीं था. पुलिस ने भी इस CCTV फुटेज की जांच की है. प्रारंभिक निष्कर्ष यही है कि डॉक्टर अकेली होटल में आई थीं, अकेली ही कमरे में गईं और दरवाजा अंदर से लॉक था. पुलिस ने फुटेज कब्जे में लिया है.
इस नए सबूत के सामने आने से केस ने एक नया मोड़ ले लिया है. अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर डॉक्टर को इतना बड़ा कदम उठाने पर किसने मजबूर किया. क्योंकि डॉक्टर के परिवार और उनके सहयोगियों ने शुरुआत से ही इस घटना के पीछे उत्पीड़न और मानसिक दबाव का आरोप लगाया था.
दरअसल, 28 साल की महिला डॉक्टर 23 अक्टूबर की रात फलटण के एक होटल के कमरे में फांसी पर लटकी मिली थी. इस घटना के बाद पुलिस को उनकी हथेली पर लिखा एक नोट मिला, जिसमें उन्होंने सब-इंस्पेक्टर गोपाल बदाने पर कई बार रेप करने और सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रशांत बांकर पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. होटल के CCTV फुटेज ने अब पुलिस की जांच दिशा बदल दी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आत्महत्या के पीछे सिर्फ व्यक्तिगत मानसिक दबाव था या फिर किसी साजिश का हिस्सा. मेडिकल समुदाय में इस घटना पर भारी आक्रोश है.
कई डॉक्टर संगठनों ने इसे मेडिकल पेशे में महिलाओं के खिलाफ बढ़ता खतरा बताया है. इसी बीच कांग्रेस नेता हर्षवर्धन सपकाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. बीड में उन्होंने कहा कि यह घटना शर्मनाक और दुखद है. यह साबित करता है कि महाराष्ट्र जैसा तरक्कीपसंद राज्य भी अब महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं रहा.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







