
सतलुज की तेज धारा में बहे लुधियाना के दो युवक, पहुंच गए पाकिस्तान
AajTak
पंजाब पुलिस की ओर से बताया गया कि दो युवक सतलुज नदी के तेज धारा के साथ बहकर पाकिस्तान पहुंच गए थे. फिरोजपुर के एसएचओ बचन सिंह ने इस बारे में बताया कि इस घटना की पुष्टि हुई है, और पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा इन दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया था.
लुधियाना के रहने वाले दो लोग सतलुज नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि लुधियाना में जगरौन के सिधवां बेट निवासी रतनपाल और हविन्दर सिंह को पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार को हिरासत में लिया और इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दी. पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों लुधियाना से फिरोजपुर कैसे पहुंचे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा दोनों को भारत को सौंपे जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगाय
पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को हमें सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनका कहना है वे सतलुज नदी में बहकर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में शनिवार और रविवार को पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ हुई.
लुधियाना के रहने वाले हैं युवक जानकारी के मुताबिक, रविवार को, पंजाब पुलिस की ओर से बताया गया कि दो युवक सतलुज नदी के तेज धारा के साथ बहकर पाकिस्तान पहुंच गए थे. फिरोजपुर के एसएचओ बचन सिंह ने इस बारे में बताया कि इस घटना की पुष्टि हुई है, और पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा इन दो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया था. इन दो युवकों की पहचान हो गई है. इनकी पहचान लुधियाना के जगरांव इलाके के हविंदर सिंह और रतन पाल के तौर पर हुई हैं.
बीएसएफ और पाकिस्तान रेंजर्स के बीच हुई फ्लैग मीटिंग वहीं, इसके बाद बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के अधिकारियों ने पाकिस्तान रेंजर्स के साथ बातचीत की. हिरासत में लिए गए युवकों के परिवार को घटना की सूचना दी गई है और उन्हें इस मामले में चल रही कार्रवाई से अवगत कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि, 'हमें सूचित किया गया है कि दो युवक नदी के धाराओं में बहकर पाकिस्तान चले गए थे. पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा उन्हें पकड़ लिया गया है. इसके बाद, पाकिस्तान रेंजर्स और हमारे बीएसएफ के बीच कल और आज एक फ्लैग मीटिंग की गई. युवकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित होने के बाद, आगे की कार्रवाई की जाएगी. गायब व्यक्तियों के परिवार को सूचित किया गया है और उन्हें स्थान पर पहुंचने की उम्मीद है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.







