
'सतर्क और सावधान रहें...', प्रेमानंद महाराज के आश्रम ने क्यों जारी किया ऐसा संदेश?
AajTak
Premananda Maharaj News: नई मीडिया फायदेमंद होने के साथ-साथ संत प्रेमानंद जी महाराज और उनके भक्तों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. परेशानी से जूझ रहे संत ने अपने आश्रम प्रबंधन की ओर से एक संदेश जारी करवाया है.
सुप्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज आज परिचय के मोहताज नहीं हैं. वृंदावन के इस संत की देश-दुनिया में ख्याति है. सोशल मीडिया ने संत को बच्चे, बड़े और बूढ़ों के बीच काफी लोकप्रिय कर दिया है. हालांकि, यही नई मीडिया और नई टेक्नोलॉजी संत और उनके भक्तों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. नई परेशानी से जूझ रहे संत प्रेमानंद जी ने अपने आश्रम प्रबंधन की ओर से एक संदेश जारी करवाया है. जिसे पढ़कर भक्त भी सोच-विचार में पड़ गए हैं.
नई मीडिया संत प्रेमानंद जी महाराज और उनके भक्तों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है. परेशानी से जूझ रहे संत ने अपने आश्रम प्रबंधन की ओर से एक संदेश जारी करवाया है.
मथुरा के वृंदावन स्थित श्री हित राधा केली कुंज परिकर आश्रम ने सूचना दी है कि संत प्रेमानंद महाराज आर्टिफिशल इंटेलिजेंस यानी AI का शिकार हो गए हैं. उनकी आवाज की नकल करके कुछ अराजक तत्व अपने प्रचार-प्रसार का वीडियो बना रहे हैं.
भजनमार्ग ऑफिशयल इंस्टाग्राम आईडी के जरिए आश्रम की ओर से लिखा गया, ''आप सभी को सूचित किया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से Social Media Platforms पर Artificial Intelligence (AI) का दुरुपयोग कर पूज्य महाराज जी की आवाज की नकल कर कुछ अराजक तत्व अपने उत्पाद (Product) का प्रचार-प्रसार Videos/Advertisements के माध्यम से कर रहे हैं जिससे लोग भ्रमित होकर उनके सामान को खरीदें.
आश्रम की ओर से पोस्ट में आगे लिखा गया, कृपया आप सभी सतर्क और सावधान रहें व ऐसी किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी में न फंसें.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







