
सड़क हादसे में कुत्ते की हुई मौत तो थाने पहुंच गया मालिक, कहा- दिलाकर रहूंगा इंसाफ
AajTak
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सड़क हादसे में एक कुत्ते की मौत के बाद उसका मालिक थाने पहुंच गया और आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी. अब पुलिस भी कुत्ते को पोस्टमॉर्टम करवाकर मामले की जांच में जुट गई है.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक कुत्ते की सड़क हादसे में मौत के बाद उसके मालिक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. घटना हाफिजपुर थाना क्षेत्र की है, जहां उबारपुर में सड़क दुर्घटना में पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसका मालिक थाने पहुंच गया.
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है. पुलिस ने कुत्ते का पोस्टमॉर्टम भी करवाया है. कुत्ते की मौत को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.
दरअसल उबारपुर के रहने वाले अंकित काफी दिनों से एक कुत्ता पाल रहे थे. वह जब खेत से वापस लौटे तो उन्हें देखकर कुत्ता बाहर आ गया. इसी बीच एक मिनी ट्रक ने कुत्ते को कुचल दिया, जिससे कुत्ते की मौत हो गई.
परिजनों के अनुसार वो उस कुत्ते को पिछले दो वर्षों से पाल रहे थे. पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. फिर कुत्ते के मालिक ने ट्रक चालक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी.
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए कुत्ते को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों के अनुसार आरोपी को सलाखों तक पहुंचाने के लिए वह न्याय की लड़ाई लड़ेंगे. अब पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. डॉक्टरों के पैनल ने कुत्ते का पोस्टमॉर्टम भी किया है.
इस मामले को लेकर हाफिजपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि एक मिनी ट्रक ने कुत्ते को टक्कर मार दी थी. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







