
सड़क पर लड़ने लगे दो सांड... एक 35 फीट गहरे कुएं में जा गिरा, फिर गांववालों ने क्रेन मंगाकर किया रेस्क्यू
AajTak
महाराष्ट्र के वाशिम में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई. यहां दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड 35 फीट गहरे कुएं में जा गिरा, इसके बाद रातभर गांववालों ने सांड की निगरानी की और सुबह क्रेन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. गनीमत रही कि सांड को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सांडों की भिड़ंत के दौरान एक सांड 35 फीट गहरे कुएं में जा गिरा. गनीमत रही कि कुएं में पानी बहुत कम था, जिससे सांड को कोई गंभीर चोट नहीं आई. गांववालों ने पूरी रात सांड की देखरेख की और सुबह क्रेन की मदद से बेहद साहसिक तरीके से उसका रेस्क्यू किया गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना कारंजा तहसील के शिवनगर गांव की है. इस गांव में मंदिर के सामने दो सांडों के बीच लड़ाई हो रही थी. ग्रामीणों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की, लेकिन दोनों सांड आक्रामक होकर लड़ते रहे. अचानक इसी दौरान एक सांड असंतुलित होकर पास ही स्थित 35 फीट गहरे कुएं में गिर गया.
यहां देखें Video
सांड के कुएं में गिरते ही लोग उसे बचाने की जुगत में लग गए. वो तो अच्छा था कि कुएं में पानी कम था, जिससे सांड को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. रात होने की वजह से तुरंत कोई रेस्क्यू नहीं हो पाया, लेकिन गांववालों ने सूझबूझ दिखाते हुए सांड के लिए रोशनी और खाने की व्यवस्था की.
यह भी पढ़ें: MP के मंदसौर भीषण हादसा... सड़क से फिसलकर कुएं में गिरी कार, 10 लोगों की मौत, 4 घायल
अगली सुबह करीब 8 बजे गांववालों ने एक क्रेन मंगाई. क्रेन के हुक से गांव का एक युवक खुद कुएं में उतरा. सांड कुएं के एक कोने में खड़ा था. युवक ने साहस दिखाते हुए सांड के चारों ओर एक मजबूत पट्टा बांधा. इस दौरान सांड ने युवक पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन युवक ने बड़ी सतर्कता से पट्टा बांधकर उसे क्रेन से जोड़ दिया.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।









