
सड़क पर गड्ढा, वाहन के उड़े परखच्चे, 8 जवान हुए शहीद... नक्सली हमले के बाद बीजापुर पहुंच रही NIA टीम
AajTak
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के डीआरजी जवानों पर घातक हमला किया, जिसमें 8 जवान और एक नागरिक ड्राइवर शहीद हो गए. आईईडी ब्लास्ट से वाहन के परखच्चे उड़ गए. तीन दिनों के एंटी-नक्सल ऑपरेशन के बाद लौट जवान लौट रहे थे. एनआईए की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच के लिए पहुंच रही है.
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर बड़ा हमला किया. इसमें राज्य पुलिस यूनिट डीआरजी या डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के 8 जवान समेत एक नागरिक ड्राइवर शहीद हो गए. वे एंटी-नक्सल ऑपरेशन से ही लौट रहे थे, जब उनके वाहन को निशाना बनाया गया. इस हमले के बाद एनआईए के रायपुर ब्रांच की फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच के लिए बीजापुर पहुंच रही है.
बताया जा रहा है कि आईईडी लदे वाहन को जवानों के वाहन के पास ब्लास्ट किया गया. धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर एक बड़ा गड्ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए. घटनास्थल से सामने आए वीडियोज में देखा जा सकता है कि आसपास वाहन के टुकड़े बिखरे हैं. जिस स्कॉर्पियो वाहन में जवान सवार थे, वो पूरी तरह से जलकर खाक हो गई.
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: बीजापुर में सुरक्षाबलों की गाड़ी पर बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 8 जवान शहीद
इस खौफनाक ब्लास्ट का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि धमाके के बाद वाहन के टुकड़े पास के ही पेड़ पर जा लटके. वाहन पूरी तरह नेस्तनाबूद हो गया और उसके स्टेरिंग भी घटनास्थल पर बिखरे पाए गए. हमले के बाद जवानों के हथियारों को भी बरामद किया गया है, जो पूरी तरह नष्ट हो गए. बता दें कि यह विस्फोट बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू रोड पर 02.15 बजे हुआ.
तीन दिनों के ऑपरेशन के बाद लौट रहे थे जवान
बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि डीआरजी जवान ऑपरेशन से लौट रहे थे, जब उनपर हमला हुआ. उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से जिला बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबल ऑपरेशन चला रहे थे, जिसमें पांच माओवादी मारे गए थे और उनके शव भी बरामद किए गए थे. इस दौरान मुठभेड़ में भी एक जवान शहीद हो गए थे.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










