
सड़कों पर क्यों होते हैं गड्ढे? 'अमेरिका जैसे रोड्स' के सवालों पर क्या बोले नितिन गडकरी
AajTak
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सड़कों पर हो रहे गड्ढे को लेकर भी बात की और इसके लिए हर साल होने वाली बरसात को जिम्मेदार बताया. उन्होंने कहा कि हर साल इतनी बारिश हो रही है कि उसमें सड़कें उखड़ जाती है. उन्होंने बताया कि उनके नागपुर में सिर्फ कंक्रीट की सड़कें हैं और वहां सड़कों पर एक भी गड्ढे नहीं मिलेंगे.
बरसात के मौसम में सबसे ज्यादा समस्या किसी चीज से होती है तो वो है टूटी सड़कें और गड्ढे. इससे दुर्घटनाएं भी होती है. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पहले अक्सर यह कहते सुना जाता था कि वह अमेरिका जैसी सड़कें भारत में बनाएंगे और इस पर काम कर रहे हैं. इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पहुंचे मंत्री से पूछा गया कि आखिर सड़कों पर गड्ढे क्यों हो जाते हैं?
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि पिछले दो-तीन साल से इतनी बरसात हो रही है तो इसमें सड़कें उखड़ जाती हैं. दुनिया में भी ऐसा हो रहा है. यह सिर्फ भारत की समस्या नहीं है. उन्होंने कई सड़कें गिनाईं और कहा कि पांच-छह साल पहले बनी सड़कों पर भी गड्ढे हो जाते हैं.
यह भी पढ़ें: विपक्ष की तरफ से किसने दिया था प्रधानमंत्री बनने का ऑफर? सवाल पर नितिन गडकरी ने दिया ये जवाब
कंक्रीट रोड पर आपको गड्ढे नहीं मिलेंगे!
नितिन गडकरी ने कहा कि वह अक्सर अमेरिका की सड़कों का उदाहरण देते हैं? लेकिन अमेरिका का उदाहरण क्यों दिया जाता है? मंत्री ने कहा कि हम एक नई तकनीक ला रहे हैं और मुंबई आईआईटी में इसको लेकर बड़ा सेमिनार भी हुआ था. उन्होंने बताया, "मेरे नागपुर में पूरा कंक्रीट रोड है और वहां आपको गड्ढे नहीं मिलेंगे."
नितिन गडकरी ने बताया कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बतौर मंत्री सड़क योजना लेकर आए थे. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हमने लाई थी जिसके तहत लाखों किलोमीटर में सड़कें बनाई गई. उन्होंने बताया कि बिटुमेन की जगह पर अगर हम और तकनीक का इस्तेमाल करेंगे तो सड़कें टिकेंगी.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










