
'सच्चा प्यार पाने की टिप्स' देने वाली महिला ने 21 दिन में 15 लोगों को किया डेट
AajTak
Serial Dater: क्या कोई 3 सप्ताह में 15 लोगों को डेट कर सकता है? ये सुनकर आप एक बार को चौंक सकते हैं. लेकिन ये सच है. एक महिला ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है.
Serial Dater: एक तलाकशुदा महिला, हेलेन चिक (Helen Chik) ने एक हैरान करनेवाला किस्सा शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने 21 दिनों के अंदर 15 लोगों को डेट किया है. उन्होंने ये डेटिंग न्यूयॉर्क में की है. खास बात यह है कि वो वह एक लेखक भी हैं. अपने किताब में वो इन्हीं अनुभवों को शेयर करती हैं.
डेली स्टार की खबर के मुताबिक, हेलेन चिक डेटिंग पर एक किताब लिख चुकी हैं. जिसमें उन्होंने टिंडर (Tinder) पर सच्चा प्यार (True love) पाने के टिप्स भी दिए हैं. हेलेन की किताब का नाम Sex, Swipes and Other Stories है. जिसमें उन्होंने ऑनलाइन प्यार पाने के अपने स्ट्रगल को शेयर किया है.
हेलेन मानती हैं कि उन्हें वैसे लोगों का सपोर्ट हासिल है, जो मॉडर्न समय में रोमांस तलाश रहे हैं. दरअसल, उन्होंने एक पॉडकास्ट इंटरव्यू (Kinda Sorta Dating podcast) के दौरान डेटिंग को लेकर कई बातें शेयर की है. हेलेन ने बताया कि कैसे न्यूयॉर्क की ट्रिप के दौरान उन्होंने महज 21 दिन के अंदर 15 लोगों को डेट किया.
बता दें कि लेखक हेलेन का दो बार तलाक हो चुका है. खुद के तलाकशुदा होने को लेकर उनका कहना है कि इसे देखकर भी लोग अलग-अलग रिएक्शन देते हैं. कुछ लोग तलाक को लेकर काफी ट्रेडिशनल सोच रखते हैं. वहीं दूसरे तरफ खुले विचारों के लोग भी होते हैं.
हेलेन ने 21 दिनों में 15 डेट के अपने अनुभव पर कहा- समय एक ऐसी चीज होती है जो कभी भी वापस नहीं आ सकती है. इसलिए मैं समय को लेकर बहुत पाबंद हूं. जब आप एक नए शहर में आते हैं तो आपको अपनी लोकेशन बदलनी होती है, ऐसे में आप ऐसे लोगों से डेट पर मिलते हैं जिनको आप फिजिकली नहीं जानते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










