
सचिन, एजाज और... सीमा हैदर का जुड़ा कई लड़कों से नाम, इस पर क्या बोले पहले पति गुलाम हैदर?
AajTak
सीमा हैदर का नाम सचिन के अलावा अब दूसरे कई पुरुषों से भी जुड़ रहा है. ऐसे तमाम वीडियो सामने आए हैं. इस मामले में गुलाम हैदर ने एक अपील की है.
पाकिस्तान से अपने चार बच्चों को लेकर भारत आई सीमा हैदर ने तमाम दावे किए हैं. उसका कहना है कि उसे और सचिन मीणा नामक शख्स को पबजी गेम खेलते वक्त प्यार हो गया था. दोनों ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी कर ली. अब सीमा ग्रेटर नोएडा में सचिन के साथ उसके घर पर रह रही है. उसका कहना है कि वो गुलाम हैदर को अपना पति नहीं मानती, अब सचिन ही उसका पति है.
इन सबके बीच पाकिस्तान के तमाम यूट्यूबर्स कई लोगों के इंटरव्यू ले रहे हैं. इसमें कोई खुद को सीमा की सहेली बता रहा है, तो कोई बॉयफ्रेंड बता रहा है. सीमा का नाम एजाज नामक शख्स के साथ भी जुड़ा. फिर एक अन्य शख्स का इंटरव्यू भी वायरल हुआ, जिसमें वो बोलता है कि सीमा उसकी गर्लफ्रेंड थी. इस शख्स ने चार अन्य पुरुषों के भी नाम बताए. ऐसे में सचिन के अलावा सीमा के साथ दूसरे पुरुषों का लगातार नाम जुड़ रहा है.
हाथ जोड़कर लोगों से की अपील
इस मामले में सीमा के पहले पति गुलाम हैदर ने एक अपील की है. उसने एक इंटरव्यू में कहा, 'इन्हें मैं कभी नहीं छोड़ूंगा. ये फेमस होने और लाइक्स के लिए झूठ बोल रहे हैं. किसी की इज्जत को उछाला न जाए. मैं हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि ऐसी बातें न करें. किसी के दिल को ठेस न पहुंचाएं. वो (सीमा) मेरी गैरत, मेरी इज्जत है. आप हर बात को मजाक समझ रहे हो. आप भी बहन, बेटी, मां वाले होंगे. वो कैसी भी है, किस हाल में है, वो मेरी बीवी है. मैं हाथ जोड़कर अपील कर रहा हूं. ये बातें मजाक में मत लो. अगर कल को आपके साथ ऐसा हो जाए, तो आपके दिलों पर क्या गुजरेगी.'

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










