
सगाई वाले दिन रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, विदेश से पहुंचा था अपने गांव
AajTak
सगाई करने के लिए विदेश से घर पहुंचे युवक की रेलवे ट्रैक पर लाश पड़ी मिली. परिवार के मुताबिक बेटा घर से अचानक से गायब हो गया था. फिर उसका कुछ पता नहीं चला, अगली सुबह बेटे लाश रेलवे ट्रैक पर मिली. पुलिस के मुताबिक युवक के मानसिक विक्षिप्त होने की बात सामने आई है.
Bihar News: गोपालगंज में सगाई वाले दिन ही युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है. बेटे की लाश मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, इलाके में सनसनी फैली हुई है. बताया गया कि युवक कुछ ही समय पहले शादी करने के लिए विदेश से अपने घर आया हुआ था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक घटना नगर थाना क्षेत्र के नरकटिया रेलवे हॉल्ट के पास की है. इंस्पेक्टर ललन कुमार के अनुसार, युवक के शव के रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना मिली थी. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की गई तो मृतक युवक की पहचान सुंदरपट्टी गांव के रहने वाले बीरेश सिंह के 22 साल के बेटे निकेश कुमार के रूप में हुई.
घर से हुआ गायब
पुलिस ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी. पूछताछ में परिवार ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही निकेश विदेश से घर लौटा था. उसकी रिश्ता पक्का हो गया था और शुक्रवार को उसकी सगाई थी. मगर, गुरुवार की रात को निकेश घर से अचानक से गायब हो गया था और सुबह तक घर नहीं लौटा था.
फिर मिली निकेश की लाश
पीड़ित पिता बीरेश सिंह के मुताबिक, शुक्रबार सुबह होने पर हमने अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ मिलकर निकेश की तलाश शुरू कर दी थी. फिर जानकारी मिली की उसकी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी हुई है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








