
सगाई की नकली आमंत्रण पत्रिका छपवाई, पकड़े जाने पर Police सब-इंस्पेक्टर ने गंवाई सरकारी नौकरी; ट्रेनिंग से दूर रहने की कोशिश पड़ी भारी
AajTak
Gujarat News: ट्रेनी PSI मुन्नाभाई हमीरभाई आल छुट्टी लेना चाहते थे और उन्हें लगा कि छुट्टी नहीं मिल पाएगी तो निमी नामक काल्पनिक लड़की के साथ खुद की सगाई का नकली इनविटेशन कार्ड छपवाया था. गांव में सगाई जैसा कोई आयोजन ना होने के बावजूद नकली इनविटेशन कार्ड बनवाकर छुट्टी ली.
गुजरात से फिर एक बार नकली डॉक्यूमेंट बनाने का मामला सामने आया है. कराई पुलिस तालीम संस्था में ट्रेनी PSI ने छुट्टी लेने के लिए नकली इनविटेशन कार्ड बनवाया और इसी नक़ली कार्ड को ट्रेनी PSI मुन्नाभाई हमीरभाई आल ने अपनी छुट्टी रिपोर्ट के साथ जोड़ दिया था. सच सामने आने पर ट्रेनी PSI को नौकरी से निकाल दिया गया. साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी.
दरअसल, गुजरात स्थित कराई पुलिस संस्था में 2023 बैच में मुन्नाभाई हमीरभाई आल PSI के तौर पर ट्रेनिंग में थे. 29 वर्षीय मुन्नाभाई हमीरभाई आल बनासकांठा में पालनपुर के सांग्रा गांव के रहने वाले हैं. छुट्टी पाने के लिए ट्रेनी PSI ने गांव में सगाई और भोजन समारंभ का आयोजन होने की वजह बताकर छुट्टी मांगी थी. जिसके लिये इनविटेशन कार्ड छपवाकर उसे अपनी छुट्टी रिपोर्ट में जोड़ा था. गुजरात पुलिस अकादमी की तरफ से जब इनविटेशन कार्ड की सच्चाई जांची गई तो पता चला कि छुट्टी लेने के लिए ट्रेनी PSI ने नकली इनविटेशन कार्ड बनवाकर छुट्टी रिपोर्ट में जोड़ दिया था.
निमी नामक काल्पनिक लड़की से सगाई का जिक्र ट्रेनी PSI मुन्नाभाई हमीरभाई आल छुट्टी लेना चाहते थे और उन्हें लगा कि छुट्टी नहीं मिल पाएगी तो निमी नामक काल्पनिक लड़की के साथ खुद की सगाई का नकली इनविटेशन कार्ड छपवाया था. गांव में सगाई जैसा कोई आयोजन ना होने के बावजूद नकली इनविटेशन कार्ड बनवाकर छुट्टी ली. हालांकि, PSI ने जब नकली इनविटेशन कार्ड अपनी छुट्टी रिपोर्ट में हस्ताक्षर के जोड़ा तभी अधिकारियों को शंका पैदा हुई थी, क्योंकि कार्ड में लड़की का नाम निमी लिखा गया था. लेकिन उसके माता - पिता का नाम या घर का पता नहीं लिखा गया था. जिसके बाद अधिकारियों ने सच्चाई पता करने का आदेश दिया था.
दोस्त से सगाई का इनविटेशन कार्ड बनवाया जांच में पीएसआई मुन्नाभाई हमीरभाई आल ने अपना झूठ कुबूल लिया. सगाई का नकली इनविटेशन कार्ड अपने अहमदाबाद में रहने वाले दोस्त चिराग़ पंचाल से बनवाया था. पुलिस ने जब नकली इनविटेशन कार्ड बनाने वाले चिराग़ से यही बात वेरिफ़ाई की तो उसने भी कहा कि उसे इनविटेशन कार्ड कराई भेजने को बोला गया था.
17 और भी अनुशासनहीनता के मामले सगाई ना होने के बावजूद नकली इनविटेशन कार्ड बनवाकर मुन्नाभाई हमीरभाई आल ने पुलिस अधिकारी को गुमराह कर गलत इरादे से छुट्टी लेकर जरूरी ट्रेनिंग से दूर भागने और बचने की कोशिश की. इस मामले के साथ ही जब मुन्नाभाई हमीरभाई आल का ट्रेनिंग के दौरान अनुशासन और व्यवहार की जांच की गई तो पता चला कि इससे पहले अनुसाशनहीनता के 17 मामले दर्ज हो चुके थे. जिसके चलते 3 फरवरी को ट्रेनी PSI मुन्नाभाई हमीरभाई आल के खिलाफ सख़्त कदम उठाते उसे नौकरी से निष्कासित कर दिया गया.
PSI की ट्रेनिंग के बाद 50,000 वेतन और रहने की मुफ्त सुविधा बता दें कि 22 जनवरी 2023 से मुन्नाभाई हमीरभाई आल कराई पुलिस तालीम संस्था में PSI के तौर पर तालीम ले रहे थे. PSI को रहने की मुफ़्त सुविधा के बाद हर महीने 50,000 रुपये वेतन और नियमानुसार छुट्टी दी जाती. लेकिन बिना किसी कारण के छुट्टी नहीं मिल पाएगी, इस चक्कर में सगाई का नकली इनविटेशन कार्ड छपवाकर छुट्टी रिपोर्ट में जोड़ दिया था.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








