
सगाई और प्री-वेडिंग शूट के बाद पसंद नहीं आया दूल्हा तो दुल्हन ने दी सुपारी, शादी से पहले हत्या की साजिश, 5 गिरफ्तार, दुल्हन फरार!
AajTak
शादी से पहले सगाई और प्री-वेडिंग शूट तक सब कुछ ठीक था, लेकिन जब दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया, तो उसने एक खौफनाक साजिश रच डाली. दरअसल, यह मामला महाराष्ट्र के पुणे जिले का है. यहां लड़की ने अपने मंगेतर को मारने के लिए 1.50 लाख रुपये की सुपारी दे दी. पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन दुल्हन अब भी फरार है.
महाराष्ट्र के पुणे से ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. शादी से पहले सगाई और प्री-वेडिंग शूट हो चुका था, लेकिन जब दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया, तो उसने खौफनाक साजिश रच डाली. शादी से बचने के लिए उसने अपने मंगेतर को ही रास्ते से हटाने की ठान ली और उसकी हत्या की सुपारी दे दी. पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन खुद दुल्हन अब भी फरार है.
जानकारी के अनुसार, अहिल्यानगर के श्रीगोंडा तालुका की रहने वाली मयूरी सुनील डांगड़े की शादी कर्जत तालुका के माही जलगांव के सागर जयसिंह कदम से तय हुई थी. परिवारों ने पूरी तैयारियां कीं, सगाई हो चुकी थी और यहां तक कि प्री-वेडिंग शूट भी करवा लिया गया था. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन इस बीच मयूरी का मन बदल गया. उसे सागर कदम पसंद नहीं आया और वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन सगाई टूटने से बदनामी होती, इसलिए उसने एक खतरनाक साजिश रच दी.
1.50 लाख रुपये में दी गई हत्या की सुपारी
मयूरी ने खौफनाक साजिश में अपने एक साथी संदीप गावड़े को शामिल किया और दोनों ने मिलकर सागर कदम को मारने के लिए 1.50 लाख रुपये की सुपारी दे दी. सागर की हत्या को अंजाम देने के लिए कुछ और लोग भी शामिल किए गए.
यह भी पढ़ें: संत कबीरनगर: पहले पत्नी की शादी प्रेमी से करवाई, फिर 4 दिन बाद वापस ले लाया, बोला- बच्चों को नहीं पाल रहा था
सागर कर्जत तालुका के माही जलगांव का रहने वाला है. वह एक होटल में खाना बनाने का काम करता है. 27 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपने काम से लौट रहा था, तभी दौंड तालुका के खामगांव फाटा के पास यवत पुलिस क्षेत्र में एक होटल के पास कुछ लोगों ने रोक लिया. हमलावरों ने सागर पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और बुरी तरह पीटकर फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल सागर ने किसी तरह खुद को संभाला और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद यवत पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








