
सऊदी: मारे गए 42 उमराह तीर्थयात्रियों के परिवारों 5-5 लाख की आर्थिक मदद, तेलंगाना सरकार का ऐलान
AajTak
सऊदी अरब में हुए भीषण बस हादसे को लेकर तेलंगाना सरकार ने आपात बैठक की. इस बैठक में फैसला लिया गया कि मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी. साथ ही मंत्री अज़हरुद्दीन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल सऊदी भेजे जाने का फैसला लिया गया है.
सऊदी अरब में हुए भयंकर बस हादसे में 42 भारतीयों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर तेलंगाना के रहने वाले थे. हादसे की जांच फिलहाल जारी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया पर सऊदी प्रशासन और भारतीय दूतावास मिलकर काम कर रहे हैं.
तेलंगाना सरकार ने इस घटना के बाद महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मृतकों के परिवारों के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. साथ ही, सरकार ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल तुरंत सऊदी अरब भेजने का भी फैसला किया है.
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, कैबिनेट की आपात बैठक बुलाकर यह फैसला लिया गया कि हर मृतक परिवार को 5 लाख रुपये की राहत सहायता मिलनी चाहिए. साथ ही, मंत्री अज़हरुद्दीन के नेतृत्व में एक सरकारी टीम सऊदी भेजी जाएगी, जो वहां की प्रशासनिक प्रक्रिया और राहत कार्यों को देखेगी.
यह भी तय किया गया है कि सरकार की तरफ से हर परिवार के लिए टिकट, वीज़ा और अन्य जरूरी इंतजाम किए जाएंगे, ताकि वे सऊदी जाकर अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें.
प्रतिनिधिमंडल में कौन-कौन शामिल?
यह प्रतिनिधिमंडल राज्य मंत्री अज़हरुद्दीन (जो एआईएमआईएम से हैं), एक एआईएमआईएम विधायक और अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों के साथ सऊदी जाएगा.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









