
सऊदी फिल्म '7 डॉग्स' में दिखे सलमान खान-संजय दत्त, सुपरस्टार्स का स्वैग देख क्रेजी हुए फैंस
ABP News
सऊदी एक्शन फिल्म 7 डॉग्स का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ. इस ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त का कैमियो दिखाया गया. सलमान-संजय को देखकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं.
सऊदी फिल्म '7 डॉग्स' चर्चा में बनी हुई है. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ. ट्रेलर रिलीज के बाद से चर्चा में बना है. ट्रेलर में सलमान खान और संजय दत्त ने कैमियो अपीरियंस दी है. सऊदी फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार्सो देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
ट्रेलर में सलमान-संजय दत्त का स्वैग
ट्रेलर में हाई लेवल एक्शन देखने को मिला. ट्रेलर में सलमान फनी एक्सप्रेशन देते दिखे. वहीं संजय दत्त हाथ में कुछ लिए, सिगरेट पीते दिखे. संजय दत्त कूल अवतार में नजर आए. उनके पीछे लोग चल रहे थे. फिल्म में संजय और सलमान का रोल क्या होने वाला है इसकी डिटेल्स अभी तक मेकर्स ने शेयर नहीं की हैं.
More Related News













