
सऊदी अरब का खजाना हुआ खाली! क्या पूरा हो पाएगा क्राउन प्रिंस MBS का ये बड़ा सपना?
AajTak
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने 'विजन 2030' के तहत अरबों डॉलर के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स तो शुरू कर दिए हैं लेकिन तेल बाजार में स्थिरता से पैसे की किल्लत हो रही है. सऊदी अरब सॉवरेन वेल्थ बॉन्ड खर्च कर रहा है. अगर जल्द ही तेल की कीमतें नहीं बढ़ती हैं तो सऊदी कर्ज में जा सकता है.
पिछले साल सऊदी अरब अपना संप्रभु धन कोष (सॉवरेन वेल्थ फंड) खर्च करने वाला दुनिया का शीर्ष देश बन गया. साल 2023 में सऊदी ने अपने कुल निवेश किए गए संप्रभु धन कोष 124 अरब डॉलर का एक चौथाई हिस्सा खर्च कर दिया.
किंगडम देश और विदेश में अपने प्रोजेक्ट्स पर खूब खर्च कर रहा है. भविष्य के शहर नियोम पर सऊदी को भारी खर्च आ रहा है जिसकी लागत 500 अरब डॉलर है और एक नए एयरलाइन का भी निर्माण कर रहा है जिसमें अरबों खर्च हो रहे हैं.
सऊदी अरब के मेगाप्रोजेक्ट्स की वजह से पिछले साल पब्लिक इन्वेस्टमेंट फंड की नकदी और राजकोषीय संपत्ति में भारी गिरावट आई है. वॉल स्ट्रीट जर्नल को इसी हफ्ते सऊदी अधिकारियों ने बताया कि 2022 में यह 105 अरब डॉलर से घटकर सितंबर तक लगभग 37 अरब डॉलर हो गई.
सऊदी को अब अपने प्रोजेक्ट्स के लिए पैसे कम पड़ रहे हैं. इधर, तेल की कीमतों में भी बढ़ोतरी नहीं हो रही जिस कारण देश की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. तेल की कीमतें लगभग 80 डॉलर प्रति बैरल पर अटकी हुई हैं.
MBS के प्रोजेक्ट्स के लिए कम पड़ रहे पैसे
सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट 'विजन 2030' के प्रोजेक्ट्स को फंड देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. इस प्रोजेक्ट का अहम मकसद सऊदी अर्थव्यवस्था की तेल पर निर्भरता को कम करना है.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









