
सऊदी अरब, ओमान, कतर... अमेरिकी हमले के बाद ईरान के साथ खड़े हुए ये मुस्लिम देश
AajTak
अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, इस्फहान और नतांज़ पर किए गए हवाई हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात दावा किया कि इन हमलों में ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह से खत्म कर दी. उन्होंने यह भी वार्निंग दी कि अगर ईरान शांति की दिशा में नहीं बढ़ता, तो और हमले किए जाएंगे.
अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फोर्डो, इस्फहान और नतांज़ पर किए गए हवाई हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार देर रात दावा किया कि इन हमलों में ईरान की परमाणु क्षमता पूरी तरह से खत्म कर दी. उन्होंने यह भी वार्निंग दी कि अगर ईरान शांति की दिशा में नहीं बढ़ता, तो और हमले किए जाएंगे.
अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिर, इस घटनाक्रम के बाद कई मुस्लिम देशों ने अमेरिका के इस कदम की कड़ी निंदा की है और ईरान के साथ एकजुटता जताई है. हालांकि ये निंदा अभी सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है. किसी भी देश ने ईरान को सैन्य हथियारों या प्रत्यक्ष मदद का आश्वासन नहीं दिया है
सऊदी अरब: सऊदी अरब ने अमेरिकी हमलों पर गंभीर चिंता जताई. विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सऊदी अरब इस्लामी रिपब्लिक ईरान में परमाणु ठिकानों को अमेरिका द्वारा निशाना बनाए जाने की घटनाओं को अत्यंत चिंताजनक मानता है. उन्होंने सभी पक्षों से संयम बरतने और हालात को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील की.
कतर: कतर ने अमेरिकी हमले के गंभीर परिणामों को लेकर आशंका जताई है. विदेश मंत्रालय ने कहा, यह खतरनाक बढ़त क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विनाशकारी परिणाम ला सकती है. सभी पक्षों को संयम और समझदारी दिखानी चाहिए.
ओमान: ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा ओमान भी अमेरिका के हमले से नाखुश नजर आया. ओमान न्यूज एजेंसी के मुताबिक कि ओमान ने अमेरिका के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की है और इसे गंभीर चिंता का विषय बताया है.
इराक: इराक सरकार के प्रवक्ता बसीम अलवादी ने कहा कि यह सैन्य हमला पश्चिम एशिया की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है. यह पूरे क्षेत्र की स्थिरता को जोखिम में डाल सकता है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










