
संसद स्मोक अटैकः कर्नाटक के बागलकोट से मनोरंजन के दोस्त को उठाया, दिल्ली में होगी पूछताछ
AajTak
साई कृष्णा और मनोरंजन बैंगलोर में इंजीनियरिंग के सहपाठी थे. साई कृष्णा तकनीकी विशेषज्ञ है जो बागलकोट में है और घर से काम कर रहा था. बीते 13 दिसंबर को संसद पर 2001 में हुए हमले की बरसी थी. इसी दिन दो लोग जो लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठे थे, वे लोक सभा चैंबर में कूद गए. इन्होंने वहां स्प्रे के जरिए धुआं फैला दिया.
संसद पर हमला करने वाले मनोरंजन के दोस्त साईं कृष्ण जगली को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक के बागलकोट जिले से उठाया है. साई कृष्णा और मनोरंजन बैंगलोर में इंजीनियरिंग के सहपाठी थे. साई कृष्णा तकनीकी विशेषज्ञ है जो बागलकोट में है और घर से काम कर रहा था. रात 10 बजे दिल्ली पुलिस ने साई कृष्णा को बागलकोट से हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है.
संसद की सुरक्षा में सेंध की घटना के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा की सिक्योरिटी भी बढ़ाई जाएगी. एडीजी (सुरक्षा) रघुवीर लाल की देखरेख में एक कमेटी भी बनाई गई है. जिसने सुझाव दिया है कि विधानसभा में स्पीकर के सामने भी कांच की दीवार बनाई जाए. साथ ही साथ विधानसभा में सुरक्षा-व्यवस्था और बढ़ाई जाए. इसके अलावा यूपी विधानसभा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आवश्यक मेटल डिटेक्टर, स्कैनर और अन्य उपकरण ठीक किए जाएंगे.
बता दें कि बीते 13 दिसंबर को संसद पर 2001 में हुए हमले की बरसी थी. इसी दिन दो लोग जो लोकसभा की दर्शक दीर्घा में बैठे थे, वे लोक सभा चैंबर में कूद गए. इन्होंने वहां स्प्रे के जरिए धुआं फैला दिया. बाद में इन दोनों को सांसदों ने ही पकड़ लिया था. लेकिन इनके लोकसभा चैंबर में सांसदों के पास तक आने पर डर का माहौल बन गया था. सांसद समझ नहीं पाए थे कि ये क्या हुआ. सबको डर था कि इन लोगों के पास कोई बम, किसी तरह का खतरनाक पदार्थ तो नहीं है.
इसी वक्त पर संसद के बाहर एक लड़के और एक लड़की ने स्प्रे अटैक किया था. वहां भी हर तरफ धुआं ही धुआं दिखा. हमला करने वाली लड़की की पहचान हरियाणा के नीलम के रूप में हुई. वह पकड़े जाने के बाद 'तानाशाही नहीं चलेगी' के नारे लगा रही थी. घटना होने के तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी. बुधवार शाम तक पांच लोग पकड़ लिए गए थे. इस पूरे घटनाक्रम के आरोपी अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं.
सागर शर्मा उत्तर प्रदेश के लखनऊ से, मनोरंजन डी कर्नाटक के मैसूर से, नीलम हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द से बताई गई है. अमोल शिंदे लातूर (महाराष्ट्र) और इसके अलावा, एक्पोर्ट कंपनी में ड्राइवर विशाल शर्मा और ललित झा हरियाणा के हैं. सभी आरोपी तकरीबन डेढ़ साल पहले मैसूर में मिले थे. 9 महीने बाद सभी एक बार फिर मिले और तब ही संसद में अराजकता फैलाने का प्लान बनाया था.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










