
संसद सत्र में जाने की इजाजत नहीं, अमृतपाल सिंह को पैरोल देने से पंजाब सरकार का इनकार
AajTak
असम की डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद खडूर साहब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह को संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने के लिए मांगी गई अस्थायी पैरोल पंजाब सरकार ने खारिज कर दी है. अमृतपाल ने 21 नवंबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 1 से 19 दिसंबर तक की पैरोल के लिए याचिका दायर की थी.
NSA के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह को अस्थायी पैरोल देने से पंजाब सरकार ने इनकार कर दिया है. अमृतपाल ने 21 नवंबर को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर 1 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी.
पंजाब सरकार ने पैरोल देने से किया मना
इस याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार के गृह सचिव और अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर को एक सप्ताह के भीतर फैसला लेने का निर्देश दिया था. इसके बाद अमृतसर के डीसी और जिला पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पंजाब सरकार ने पैरोल देने से मना कर दिया.
कानून-व्यवस्था बिगड़ने का डर
सूत्रों के अनुसार सरकार का मानना है कि अगर अमृतपाल को अस्थायी रूप से जेल से रिहा किया गया तो राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है. इसी आशंका के चलते उनकी पैरोल याचिका खारिज कर दी गई है. वर्तमान में अमृतपाल सिंह असम की डिब्रूगढ़ जेल में NSA के तहत बंद हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









