
संसद में 'SIR' की लड़ाई 'ड्रामा' पर आई? अंजना ओम कश्यप के साथ देखें हल्ला बोल
AajTak
संसद के शीत सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच आर-पार की लड़ाई का नया मुद्दा है 'SIR'. चुनाव आयोग 12 राज्यों में शुद्ध मतदाता सूची बनाने के दावे के साथ गहन वोटर पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया चला रहा है. इससे पहले बिहार में विपक्ष के विरोध के बावजूद सफलतापूर्वक SIR हुआ. बिहार में विपक्ष के विरोध का सबसे बड़ा तर्क था कि मतदाताओं के नाम काटे जा रहे तो मौजूदा 12 राज्यों के SIR में काम के दबाव का आरोप लगाकर BLO की मौत को तूल दे दिया गया है. वैसे तो 12 राज्यों की SIR प्रक्रिया भी सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर है, लेकिन सवाल ये है कि क्या 'SIR' पर इस हंगामे से चुनाव आयोग पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही?

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.











