
'संसद में मेरे शहीद पिता का अपमान', राजघाट में बीजेपी पर कुछ यूं बरसीं प्रियंका गांधी
AajTak
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रही है. आज इस फैसले के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली के राजघाट में 'संकल्प सत्याग्रह' किया, जिसमें पार्टी के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया. उन्होंने कहा, 'कायर है इस देश का प्रधानमंत्री, लानत है उस पर, लगा दो केस मुझ पर.'

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










