
संसद में गालियां... वीडियो में हंसते दिख रहे हर्षवर्धन-रविशंकर की सफाई आई, चौतरफा घिरे बिधूड़ी
AajTak
बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे. तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने टिप्पणी की. इस पर रमेश बिधूड़ी इतना भड़क गए कि शब्दों की न्यूनतम मर्यादा तक भूल गए. दानिश अली को सदन के भीतर ही भला-बुरा कहने लगे. अपने बयान पर बिधूड़ी चारों ओर से घिर गए हैं.
लोकसभा में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी के विवादित बयान के बाद हंगामा मचा हुआ है. जहां विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हमलावर हो रहा है, वहीं बीजेपी की ओर से भी सफाई दी जा रही है. साथ ही बीजेपी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है कि आखिर उनके खिलाफ पार्टी कार्यवाही क्यों नहीं करे? जब बिधूड़ी संसद में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे, तब रविशंकर और हर्षवर्धन हंसते हुए दिखाई दिए थे. ऐसे में दोनों नेता भी घिर गए. अब हर्षवर्धन और रविशंकर ने इस मामले में सफाई दी है. इस मामले में रमेश बिधूड़ी का बयान भी सामने आ गया है, उन्होंने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता. मामला संसद के अंदर हुआ. मैं उन चीजों पर चर्चा नहीं कर सकता जो संसद के अंदर हुईं हैं.
भले ही पार्टी ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस जारी किया हो, लेकिन कांग्रेस नेता जयराम रमेश, सपा नेता अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, दानिश अल्वी, लालू यादव, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने बिधूड़ी और बीजेपी पर निशाना साधा है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और इमरान प्रतापगढ़ी के साथ दानिश अली के आवास पर पहुंचे.
बता दें कि रमेश बिधूड़ी संसद के विशेष सत्र के चौथे दिन यानी गुरुवार को लोकसभा में चंद्रयान-3 की सफलता पर बोल रहे थे. तभी बीएसपी सांसद दानिश अली ने टिप्पणी की. इस पर रमेश बिधूड़ी इतना भड़क गए कि शब्दों की न्यूनतम मर्यादा तक भूल गए. दानिश अली को सदन के भीतर ही भला-बुरा कहने लगे. अपने बयान पर बिधूड़ी चारों ओर से घिर गए हैं.
जयराम रमेश का बीजेपी पर हमला
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि दो पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री रविशंकर प्रसाद और डॉ. हर्षवर्धन कल लोकसभा में अपनी पार्टी के सहयोगी रमेश बिधूड़ी द्वारा दिए गए नफरत भरे भाषण पर बेशर्मी से प्रसन्न हुए. वे भी उतने ही निंदा के पात्र हैं, जितने बिधूड़ी. उन्होंने कहा कि मोदी-शाह के नेतृत्व में भाजपा का यह शर्मनाक स्तर गिर गया है.
PM मोदी के इशारे पर हो रहा ऐसी भाषा का इस्तेमालः लालू यादव

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







