
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
ABP News
LPG Protest: बीजेपी ने राहुल गांधी पर संसद में एलपीजी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान चाय-बिस्किट खाने पर निशाना साधा है. बीजेपी प्रवक्ता ने इसे संसद के नियमों का उल्लंघन और लोकतंत्र का अपमान बताया.
देश भर में रसोई गैस (LPG) के मुद्दे पर संसद भवन के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन के दौरान चाय-बिस्किट खाने की राहुल गांधी की वायरल तस्वीरों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीखा हमला बोला है.
पटना स्थित बिहार बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने लोकसभा नेता प्रतिपक्ष पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने इसे संसद के नियमों का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि सत्ता से दूर रहने के कारण राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है.
बीजेपी प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने राहुल गांधी के इस कदम को बाबा साहब आंबेडकर और लोकतंत्र का अपमान बताया. 12 मार्च को बताया 'काला दिन': उन्होंने 12 मार्च 2026 को लोकतंत्र के लिए एक 'काला दिन' करार देते हुए कहा कि राहुल गांधी सदन में विरोध के नाम पर मकर द्वार पर बैठकर पिकनिक मना रहे थे और चाय पी रहे थे.
रूल 384 का उल्लंघन: उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा अध्यक्ष की स्पष्ट मनाही के बावजूद किया गया यह कृत्य संसद के 'रूल 384' का सीधा और खुला उल्लंघन है.













