
संसद में एक मिनट में 11 गाली, दानिश अली और CM केजरीवाल को अपशब्द... जानें- बिधूड़ी पर हो सकते हैं क्या-क्या एक्शन?
AajTak
दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी चंद्रयान की सफलता पर लोकसभा में बोल रहे थे. इसी दौरान वह लोकतंत्र के मंदिर में वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगे. उन्होंने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया. विपक्ष की तरफ से हंगामा हुआ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खड़े हुए. उन्होंने कहा कि यदि सांसद की टिप्पणी से विपक्ष आहत हुआ है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. हालांकि बीजेपी ने उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. वहीं विपक्ष लगातार बिधूड़ी पर हमला बोल रहा है.
BJP सांसद रमेश बिधूड़ी लोकसभा में अपनी आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल, 21 सितंबर को नई संसद में विशेष सत्र का चौथा दिन था. लोकसभा में चर्चा का विषय चंद्रयान-3 मिशन की सफलता था. वक्त था रात के 10 बजकर 52 मिनट. स्पीकर के आसन पर उस वक्त केरल से कांग्रेस के सांसद के सुरेश बैठे थे. तभी 57 साल के दक्षिण दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी चंद्रयान की सफलता पर बोलना शुरु करते हैं. 107 सेकेंड तक तो रमेश बिधूड़ी चंद्रयान की सफलता पर बोले, फिर रमेश बिधूड़ी मर्यादा की कक्षा से भटक गए. लोकतंत्र के मंदिर में वह आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगे. बता दें कि रमेश बिधूड़ी ने एक मिनट तक लगातार 11 गालियां दीं हैं. हालांकि इस घटना के बाद विपक्ष बीजेपी और बिधूड़ी पर जमकर बरस रहा है.
देश की लोकसभा में जनता के चुने प्रतिनिधि बोलते हैं, वहां सांसद को जनता ने साढ़े तीन लाख से ज्यादा मतों से जिताकर संसद भेजा, वो न तो सदन की मर्यादा ना रख सके न ही दूसरे सदस्य की. इस दौरान उन्होंने सदन में बैठी महिलाओं की मर्यादा भी नहीं रखी. बिधूड़ी ने इन अपशब्दों का इस्तेमाल बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ किया. विपक्ष की तरफ से हंगामा हुआ तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह खड़े हुए. उन्होंने कहा कि यदि सांसद की टिप्पणी से विपक्ष आहत हुआ है तो मैं खेद व्यक्त करता हूं. रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुझे कुछ नहीं बोलना, जो हुआ संसद के भीतर हुआ, संसद के बाहर चर्चा नहीं करूंगा.
बिधूड़ी ने केजरीवाल को लेकर भी कहे अपशब्द
जब रमेश बिधूड़ी के पास एक सांसद पहुंचे और कहते हैं कि थोड़ा दुर्योधन पर भी बोलो. इसके कुछ ही देर बाद रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया. हालांकि उस हिस्से को सदन की कार्यवाही से हटाया जा चुका है. यानी सांसद रमेश बिधूड़ी ने पहले लोकसभा के भीतर बीएसपी के सांसद को धर्म के नाम पर अपमानित करते हुए गाली दी. फिर एक दूसरे सांसद की तरफ से उकसाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर अपशब्द कहे. दोनों ही छिछले बयानों को संसद ने रिकॉर्ड में रखने लायक नहीं माना और हटा दिया.
पीएम मोदी की पहल को भी किया धूमिल
नई संसद की शुरुआत के पहले ही दिन प्रधानमंत्री तक ने कहा कि भवन बदला है तो भाव बदलना चाहिए. प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा था कि सांसदों के व्यवहार को लेकर आश्वासन देता हूं. लेकिन तीन दिन के भीतर ही पीएम मोदी की पहल को बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने धूमिल कर दिया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







