
संसद भवन में PM मोदी से मिले CM मोहन यादव, भोपाल मेट्रो के उद्घाटन और किसान सम्मेलन में आने का दिया न्यौता
AajTak
MP News: CM यादव ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में होने वाले किसान सम्मेलन और भोपाल मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करने पीएम मोदी से आग्रह किया.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली पहुंचकर संसद भवन में मुलाकात की. CM यादव ने प्रधानमंत्री को मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण दिया. मुख्यमंत्री ने प्रदेश में होने वाले किसान सम्मेलन और भोपाल मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ करने पीएम मोदी से आग्रह किया.
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए CM मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण का वातावरण चल रहा है. इस दिशा में स्वदेशी का अभियान भी पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है. आत्मनिर्भर भारत बनाने की कड़ी में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. हमारा लक्ष्य है कि स्वदेशी अभियान के तहत गुणवत्तायुक्त उत्पाद बनाए जाए. इसके लिए हम सबको अधिक काम करने की जरूरत है.
CM यादव ने बताया कि पिछले सवा साल से औद्योगीकरण का प्रदेश में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके फलस्वरूप 30 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू किए जा चुके हैं. इसमें 21 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.
मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इसी क्रम से राज्य सरकार काम करती रहेगी और निरंतर विकास की राह पर अग्रसर होती रहेगी.
बता दें कि डेढ़ साल के भीतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 बार मध्य प्रदेश आ चुके हैं जबकि मुख्यमंत्री यादव उनसे 8 बार दिल्ली जाकर मिल चुके हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








