
संसद का शीतकालीन सत्र, इन मुद्दों पर सरकार को घेरने को तैयार विपक्ष
AajTak
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है जहाँ सियासी दलों के बीच तीखी बहस और विवाद होने की पूरी संभावना है. विपक्ष पहले से ही मुखर है और बारह राज्यों में जारी राजनीतिक मुद्दों को लेकर हल्ला बोल की तैयारी में है. बिहार चुनावों में विपक्ष की हार और भाजपा की जीत से उत्पन्न तनाव संसद के माहौल को और भी गर्मा सकता है.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











