
'संसद और विधानसभाएं सिर्फ इमारत नहीं, लोकतंत्र का इंजन हैं', ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में बोले अमित शाह
AajTak
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद और विधानसभाएं लोकतंत्र की असली ताकत हैं. जब सदन में रचनात्मक चर्चा होती है और कानून बनाए जाते हैं, तभी देश की दिशा और आने वाला कल तय होता है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि देशभर के स्पीकरों को एक मंच पर बुलाने की यह पहल लोकतांत्रिक परंपराओं को और मजबूत करने वाला कदम है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सदन की कार्यवाही में स्पीकर के पद की गरिमा और सम्मान बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार और विपक्ष, दोनों की जिम्मेदारी है कि कार्यवाही पूरी तरह सदन के नियमों के अनुसार चले. शाह ने चेतावनी दी कि इतिहास गवाह है, जिन सदनों ने अपनी गरिमा खोई है, उन्हें 'गंभीर परिणामों' का सामना करना पड़ा है.
गृह मंत्री शाह ने ये बातें दिल्ली विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन अवसर पर कहीं. उन्होंने कहा कि यह कॉन्फ्रेंस नेताओं को यह अवसर देती है कि वे स्पीकर के पद की गरिमा और सम्मान को और बढ़ाने की दिशा में काम करें.
'संसद और विधानसभा सिर्फ इमारत नहीं'
अमित शाह ने कहा कि संसद और विधानसभा सिर्फ इमारत नहीं हैं. अगर इनमें भावनाओं और सार्थक चर्चा का अभाव हो जाए तो ये भवन बेमायने हो जाएंगे. गृह मंत्री ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए पूरे सत्र को बाधित करना लोकतंत्र के लिए सही परंपरा नहीं है. प्रतीकात्मक विरोध का महत्व है, लेकिन लगातार कामकाज ठप करना देशहित के खिलाफ है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ परंपराओं और विवेकपूर्ण चर्चा से ही जनता के भरोसे पर खरे कानून बनाए जा सकते हैं.
'लोकतंत्र का इंजन हैं विधानसभाएं और संसद'
गृह मंत्री ने विधानसभाओं और संसद को लोकतंत्र का इंजन बताते हुए कहा कि जब सदन में सकारात्मक बहस और कानून निर्माण होता है तो देश की दिशा और भविष्य तय होता है. उन्होंने दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष को धन्यवाद दिया कि देशभर के स्पीकर्स को बुलाकर लोकतांत्रिक परंपरा को मजबूत करने की पहल की गई है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.








