
संसदः बजट सत्र में आज यूक्रेन-रूस जंग और PF ब्याज कटौती का उठेगा मुद्दा, लंबित बिलों पर भी होगी बहस
AajTak
बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी, 2022 को खत्म हुआ था, जबकि दूसरा चरण 14 मार्च से दोबारा शुरू हो रहा है. इस सत्र में सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. इसमें यूक्रेन जंग से लेकर पीएफ कटौती पर चर्चा होने के आसार हैं.
संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से शुरू हो रहा है. सत्र के दूसरे चरण में राज्यसभा को पहले से निर्धारित समय की तुलना में 19 घंटे ज्यादा मिलेंगे. सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी. बजट सत्र के पहले चरण में कार्यवाही सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली थी. आज से शुरू होने वाली कार्रवाई को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट किया कि लोकसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण आज से प्रारंभ हो रहा है.
ओम बिरला ने कहा कि आशा है कि माननीय सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक सहयोग से सदन में जनता से जुड़े विषयों पर स्वस्थ और परिणाममूलक संवाद होगा. बता दें कि आज लोकसभा में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के आम बजट पर चर्चा और मतदान भी किया जाएगा. साथ ही लंबित बिलों पर भी बहस होगी. बता दें कि दोनों सदनों में 16 बिल अटके हुए हैं. जिन पर बातचीत होनी है.
CPI के सांसद ने भी लिखा पत्र
वहीं सत्र शुरू होने से पहले CPI के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने EPFO की ब्याज दर को कम करते हुए 8.10% तक लाने पर चर्चा करने को राज्यसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा. बता दें वह इससे पहले फाइनेंस मिनिस्टर को भी इस संबंध में पत्र लिख चुके हैं. भाकपा (CPI) के राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर EPFO बोर्ड के ब्याज दर को 8.50% से घटाकर 8.10% करने के फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था.
सांसद ने निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में उन्होंने कहा कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) का ब्याज दर घटाने का फैसला न केवल गैर-जिम्मेदार है, बल्कि सरका का ये कदम हमारे देश के मेहनतकश लोगों के प्रति चिंता की कमी को भी दर्शाता है.
मनीष तिवारी उठाएंगे ये मुद्दा कांग्रेस आज लोकसभा में यूक्रेन-रूस युद्ध का मुद्दा उठाएगी. संसद का बजट सत्र फिर से शुरू होने पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी आज इस मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव रखेंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









