
संविधान की वो धाराएं जिनसे महिला आरक्षण में OBC को जगह न मिली
AajTak
महिला आरक्षण संसद में पेश तो हो गया है पर लागू कब तक होगा इस पर लगातार बहस जारी है. विपक्ष इसीलिए इसे सरकार का लॉलीपॉप बता रही है. निशिकांत दुबे ने भी लोकसभा की अपनी स्पीच में कहा कि 2026 के बाद ही महिलाओं का आरक्षण लागू किया जा सकेगा.
लोकसभा में बुधवार को महिला आरक्षण बिल नारी शक्ति वंदन विधेयक (संविधान का 128वां संशोधन) पर बहस की शुरुआत कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के भाषण से हुई. सोनिया के बाद उनका जवाब देने आए बीजेपी के सांसद निशिकांत दुबे. जो आजकल बीजेपी की बातों को संसद में वजनदार तरीके से ऱखते हैं. शायद यही कारण है कि अविश्वास प्रस्ताव वाले दिन भी बीजेपी को सबसे पहले मोर्चे पर सलामी बल्लेबाज के रूप में इन्हें ही उतारा गया था. निशिकांत ने अपनी स्पीच में यह साबित करने की कोशिश की कि महिला आरक्षण बिल को पारित करने की कांग्रेस में राजनीतिक इच्छाशक्ति का अभाव था जिसके चलते यह अब तक पारित नहीं हो सका . इसलिए इस बिल पर कांग्रेस श्रेय न ले . सही मायने में यह बिल बीजेपी का है और पार्टी इसे हर हाल में लागू करने जा रही है.पर उन्होंने ये भी माना कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने में अभी करीब 5 साल और लग जाएंगे. कुछ कारणों का उल्लेख उन्होंने अपने भाषण में भी किया. आइये देखते हैं कि महिला आरक्षण विधेयक में ओबीसी का जिक्र क्यों नहीं है और इसे लागू करने में अभी इतना समय क्यों लगने वाला है.
ओबीसी को कोटा देने में संवैधानिक पेंच
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने यह भी बताया कि क्यों महिला आरक्षण बिल में ओबीसी को कोटा नहीं दिया जा सका. निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पंचायत में महिलाओं को आरक्षण दिया पर आर्टिकल 243 (D) भी उन्हीं की देन हैं, जिसमें कहीं भी ओबीसी आरक्षण की बात नहीं की गई है. दरअसल संविधान में केवल अनुसूचित जातियों के लिए ही आरक्षण की व्यवस्था की गई है. राजीव गांधी सरकार ने ग्राम पंचायतों और नगर पंचायतों में महिलाओं के लिए सीट रिजर्व की पर कहीं भी ओबीसी महिलाओं के लिए अलग सीट रिजर्व करने की बात नहीं ऱखी. पंचायती राज कानून के आधार पर राज्यों ने अपने-अपने स्टेट में ओबीसी के लिए भी पंचायतों के लिए सीट रिजर्व की है.
दरअसल इन संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं का पालन न करते हुए अगर महिला आरक्षण बिल पास भी करा लिया जाता है तो सुप्रीम कोर्ट के पास उसे खारिज करने का भी अधिकार है. यही कारण है कि निशिकांत दुबे ने अपने भाषण में कांग्रेस पर तंज कसा कि "हम कैसे फौरन लागू कर दें. क्या आप ये चाहती हैं कि सुप्रीम कोर्ट खारिज कर दे और महिलाओं को आरक्षण न मिल पाए".
संविधान का ऑर्टिकल 82
निशिकांत दुबे ने संविधान के अनुच्छेद 82 का हवाला देते हुए कहा कि यह अनुच्छेद साफ कहता है कि 2026 के बाद हुई जनगणना के आधार पर ही लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन होगा. दरअसल अभी जो लोकसभा क्षेत्रों का परिसीमन है वो 1971 की जनगणना के समय का है. ये परिसीमन 2026 तक के लिए फिक्स किया गया था. हर दस लाख की आबादी पर एक संसदीय क्षेत्र का गठन किया गया था. कोरोना के कारण 2021 में होने वाली जनगणना नहीं हो सकी. अब इसे 2031 में होना है. पर सरकार चाहे तो कानूनी विचार विमर्श करके इसे पहले भी करा सकती है. अगर पहले जनगणना के लिए संविधान संशोधन करना आवश्यक हो जाए तो सरकार यह भी कर सकती है.पेच यह है कि परिसीमन का काम भी इतना आसान नहीं है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






