
संभल हिंसा: 7 लोगों सहित 47 उपद्रवी गिरफ्तार, अब तक 91 आरोपियों की पहचान, इनकी तलाश जारी
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में मंगलवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस तरह इस मामले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 91 लोगों की पहचान की गई है. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी.
उत्तर प्रदेश के संभल में 24 नवंबर को हुई हिंसा के सिलसिले में मंगलवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. इस तरह इस मामले में अब तक 47 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 91 लोगों की पहचान की गई है. इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शोएब, सुजाउद्दीन, राहत, मोहम्मद आजम, अजहरुद्दीन, जावेद और मुस्तफा के रूप में हुई है. इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.
इसके लिए कई टीमें गठित की गई हैं. इस हिंसा के सिलसिले में 11 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. संभल में 19 नवंबर से तनाव बना हुआ है. स्थानीय शाही जामा मस्जिद में एक याचिका पर अदालत के आदेश के बाद सर्वेक्षण किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि वहां हरिहर मंदिर था.
24 नवंबर को हिंसा तब भड़की जब मस्जिद का फिर से सर्वेक्षण किया जा रहा था. पक्का बाग हिंदू पुरा खेड़ा में पथराव हुआ. पुलिस की मोटरसाइकिल जला दी गईं. पुलिस की पिस्तौल की मैगजीन और कारतूस लूट लिए गए, जिसके बाद नखासा थाने में मामला दर्ज किया गया.
इस हिंसा का मुख्य आरोपी सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क को बनाया गया है. उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसे रद्द कराने के लिए वो इलाहाबाद हाई कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं. उनकी याचिका पर 2 जनवरी को सुनवाई होगी, जिसमें एफआईआर रद्द करने की मांग की है.
इसके साथ ही उन्होंने अपनी याचिका में गिरफ्तारी से रोक लगाने की मांग भी की है. सूत्रों के अनुसार संभल पुलिस उनकी अर्जी का विरोध करने वाली है. पुलिस उनके खिलाफ सबूत कोर्ट में पेश करेगी. पुलिस का आरोप है कि सपा सांसद के भड़काऊ भाषण की वजह से ही हिंसा हुई थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









