
संभल हिंसा: 3 लोगों की मौत, 20 पुलिसकर्मी घायल, स्कूल-इंटरनेट बंद, कमिश्नर बोले- उपद्रवियों ने चलाईं गोलियां
AajTak
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मुगलकालीन जामा मस्जिद के न्यायालय द्वारा आदेशित सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की रविवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए हैं.
Sambhal Masjid Survey Violence: यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की रविवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए. इस हिंसा के बाद प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है. उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.
संभल में मंगलवार से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है, एक स्थानीय न्यायालय के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था. इसके बाद एक याचिका दायर की गई, जिसमें दावा किया गया कि मस्जिद के स्थान पर हरिहर मंदिर था. इसके बाद रविवार को प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर जमकर पथराव किया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया.
कमिश्नर ने कहा- उपद्रवियों ने गोलियां चलाईं, 20 पुलिसकर्मी घायल
मुरादाबाद के कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह ने कहा, "उपद्रवियों ने गोलियां चलाईं हैं. पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के पैर में गोली लगी है. सीओ को छर्रे लगे हैं. इस हिंसा में 15 से 20 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं." उन्होंने कहा कि एक कांस्टेबल के सिर में भी गंभीर चोट आई है, जबकि डिप्टी कलेक्टर के पैर में फ्रैक्चर हो गया है. इस हिंसा में नईम, बिलाल और नौमान नाम के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है. उनके पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है.
हिरासत में 10 लोग, हिंसा की जांच शुरू, उपद्रवियों पर लगेगा NSA
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 2 महिलाओं समेत 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इस हिंसा की जांच शुरू कर दी गई है. कुछ लोगों ने सड़क किनारे खड़ी कुछ मोटरसाइकिलों में आग भी लगा दी. उन्होंने कहा कि हम जांच कर रहे हैं कि गोलियां कहां से चलाई गईं, खास तौर पर दीपा सराय इलाके में. हिंसा के आरोपियों पर सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा. हिंसा में शामिल उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










