
संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हिंसा, आगजनी और पत्थरबाजी, 3 लोगों की मौत
AajTak
यूपी के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल में तीन लोगों की मौत हो गई है. एसपी ने इसकी पुष्टि कर दी है. शनिवार की सुबह जब कोर्ट के आदेश पर टीम सर्वे करने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने बवाल शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंकने लगे जिसमें एसपी समेत कई लोगों को चोट आई है. प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की और कई गाड़ियों को फूंक दिया.
यूपी के संभल में जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए बवाल में तीन लोगों की मौत हो गई है. जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि कर दी है. तीनों मृतकों का नाम नोमान, बिलाल और नईम है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो महिलाओं समेत कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है. महिलाएं छत से पत्थरबाजी कर रही थीं. हंगामे के वक्त मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर विकास निर्वाल ने आजतक से बातचीत में कहा कि सुबह करीब 300 लोगों की भीड़ थी. उनके पीछे भी लोग थे. इन लोगों ने पुलिस को टारगेट किया. सब इंसपेक्टर के पैर में भी चोट लगी है.
दरअसल शनिवार की सुबह जब कोर्ट के आदेश पर टीम सर्वे करने पहुंची तो स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दाने पड़े थे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी शुरू कर दी. घटना के दौरान एसपी समेत कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए.
संभल में पथराव की घटना पर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, 'पत्थरबाजों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में आग लगाकर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की है. उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी. ड्रोन से वीडियोग्राफी की गई है. सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
संभल में कोर्ट के आदेश पर हो रहे सर्वे के दौरान तनाव फैलने के बाद मौके पर मुरादाबाद के डीआईजी मुनिराज के साथ-साथ बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा को भी वहां भेजा गया है. इसके अलावा पीएसी की तीन कंपनियों की भी पूरे इलाके में तैनाती कर दी गई है.
बत दें कि शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे से लेकर दस बजे तक मस्जिद में हुए सर्वे के बाद एडवोकेट कमिश्नर का काम पूरा हो गया है. पूरे सर्वे की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई है. एडवोकेट कमिश्नर इस मामले में 29 नवबंर को अपनी रिपोर्ट देंगे.
मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाने का दावा

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.










