
संभल की शाही मस्जिद में हंगामा... ASI टीम को धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
AajTak
संभल की शाही जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है. एएसआई टीम से दुर्व्यवहार और पथराव के आरोप में एक आरोपी की गिरफ्तारी ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है. पिछले साल यहां हुए बवाल में तीन लोगों की मौत और 30 पुलिसकर्मी घायल हुए थे.
उत्तर प्रदेश के संभल की 16वीं सदी की शाही जामा मस्जिद सोमवार को एक बार फिर चर्चा में आ गई. इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद मस्जिद परिसर में समय-समय पर सफाई और रंगाई-पुताई का काम किया जाता है. इसी रूटीन सर्वेक्षण और मेंटेनेंस के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई की टीम के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस-प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया.
संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि ये घटना कोतवाली क्षेत्र स्थित शाही जामा मस्जिद में हुई. एएसआई अधिकारियों की टीम जब निर्धारित काम का जायजा ले रही थी, तभी हाफिज और कासिम नामक दो लोगों ने उनको रोकने की कोशिश करते हुए बदसलूकी करने लगे. उन दोनों ने सरकारी काम में बाधा डाली. दोनों ने एएसआई कर्मचारियों को धमकाने की कोशिश भी की थी
इसके बाद एएसआई की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. एसपी ने साफ कहा कि दूसरा आरोपी कासिम भी जल्द गिरफ्त में होगा और भविष्य में एएसआई या किसी भी सरकारी अधिकारी के साथ बदसलूकी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने मस्जिद के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी है ताकि किसी भी तरह का तनाव दोबारा न भड़क सके
पिछले साल 24 नवंबर को मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान बड़ा बवाल हुआ था. उस समय मस्जिद के एक हिंदू मंदिर की जगह पर बने होने के दावे को लेकर विवाद भड़क गया था. सर्वेक्षण टीम के पहुंचते ही सैकड़ों स्थानीय लोग जमा हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और भीड़ ने सर्वेक्षण टीम पर पथराव कर दिया. इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े.
इस हिंसा में कम से कम तीन लोगों की मौत हुई थी और 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे. उस घटना की तपिश आज भी संभल की गलियों में महसूस की जाती है और अब एएसआई टीम से दुर्व्यवहार का नया मामला इलाके में तनाव दिख रहा है. पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है. एएसआई अधिकारियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.









