
संदेशखाली के मुद्दे पर बंगाल विधानसभा में हंगामा, सुवेंदु अधिकारी समेत 6 भाजपा विधायक सस्पेंड
AajTak
बीजेपी विधायकों ने सदन के पटल पर बैठकर और नारे लगाकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया. अपने विधायकों के निलंबन के बाद, भाजपा ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर विधानसभा सत्र के दौरान संदेशखाली मुद्दा उठाने के लिए उन्हें दंडित करने का आरोप लगाया.
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और अग्निमित्रा पॉल सहित 6 भाजपा विधायकों को 'असंसदीय आचरण' के आरोप में सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा के शेष सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया. सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बीजेपी विधायक विधानसभा में संदेशखाली मुद्दे को लेकर तृणमूल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सभी बीजेपी विधायकों को राज्य विधानसभा के नियम 348 के तहत निलंबित किया गया है'.
निलंबित बीजेपी विधायकों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री शोवन देव चट्टोपाध्याय द्वारा प्रस्ताव पेश किया गया. स्पीकर ने प्रस्ताव को सदन के पटल रखा, जो पास हो गया. प्रश्नकाल के दौरान, भाजपा सांसदों ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में चल रही अशांति के कारण टीएमसी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. संदेशखाली का मुद्दा राज्य में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक विवाद में बदल गया है.
संदेशखाली मुद्दे पर भाजपा ने सदन में किया विरोध प्रदर्शन
बीजेपी विधायकों ने सदन के पटल पर बैठकर और नारे लगाकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार के खिलाफ अपना विरोध जताया. अपने विधायकों के निलंबन के बाद, भाजपा ने सत्तारूढ़ टीएमसी पर विधानसभा सत्र के दौरान संदेशखाली मुद्दा उठाने के लिए उन्हें दंडित करने का आरोप लगाया. विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने जोर देकर कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की वकालत करती रहेगी.
सुवेंदु अधिकारी सहित अन्य भाजपा विधायकों के निलंबन पर संसदीय कार्य मंत्री शोवन देव चट्टोपाध्याय ने कहा, 'स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायकों से कहा कि आप ऐसी टी-शर्ट नहीं पहन सकते, जिस पर राजनीतिक नारे लिखे हों. उन्होंने नहीं सुनी. वे राजनीतिक नारे लगाने लगे और सदन के अंदर कागजात फाड़ने लगे. बीजेपी विधायक वेल में बैठ गए. विधानसभा के अंदर ऐसी गतिविधियों की अनुमति नहीं है'.
टीएमसी नेता शेख शाहजहां के खिलाफ सड़क पर महिलाएं

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








