
संदेशखाली केस: शाहजहां शेख के फरार भाई को CBI का समन, घर के बाहर चिपकाया नोटिस
AajTak
वेस्ट बंगाल के संदेशखाली में जमीन पर अवैध कब्जे की चल रही जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शाहजहां शेख के भाई सिराजुद्दीन को बुधवार को समन जारी किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी का मानना है कि उसने घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.
वेस्ट बंगाल के संदेशखाली में जमीन पर अवैध कब्जे की चल रही जांच के सिलसिले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शाहजहां शेख के भाई सिराजुद्दीन को बुधवार को समन जारी किया है. केंद्रीय जांच एजेंसी का मानना है कि उसने घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके बाद से वो फरार हो गया है.
सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, "हमने जमीन कब्जाने के मामले में शाहजहां के भाई को 6 मई को कोलकाता कार्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है. हमारे अधिकारी उसकी तलाश में उसके घर पर गए थे, लेकिन वो वहां नहीं था." इसके बाद सीबीआई ने उसके के घर पर नोटिस चिपका दिया है.
सीबीआई अधिकारियों की एक टीम बुधवार को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में 'शाहजहां मार्केट' गई थी. इस केस के संबंध में दुकानदारों से पूछताछ की है. ये दुकानदार शेख के करीबी हैं. सीबीआई को संदेह है कि इन्होंने भी घोटाले में भूमिका निभाई है. इस संबंध में उनसे बात हुई है.
केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारी घोटाले की जांच के सिलसिले में लगभग हर दिन संदेशखाली का दौरा कर रहे हैं. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जबरन जमीन हड़पने के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया था, जहां इन मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन हुआ था.
अदालत ने सीबीआई को संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ अपराध और जबरन जमीन कब्जाने के आरोपों की जांच करने और एक व्यापक रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. 5 जनवरी को राशन घोटाले की जांच करने निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख के घर गई ईडी पर भीड़ ने हमला किया था.
आरोप है कि ये हमला शाहजहां शेख ने करवाया था. शेख की पहचान टीएमसी के एक ताकतवर और प्रभावशाली नेता के तौर पर है. वो संदेशखाली यूनिट का टीएमसी अध्यक्ष भी रह चुका है. उस पर अपने इलाके की महिलाओं के यौन शोषण करने और लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जे का आरोप है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









