
संजीव जीवा की हत्या के बाद एक्शन में गृह विभाग, सभी जिलों के लिए जारी किए ये निर्देश
AajTak
गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा की समीक्षा की गई है. गृह विभाग ने कहा है कि किसी भी न्यायालय परिसर में किसी भी व्यक्ति को शस्त्र लेकर प्रवेश नहीं करने के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए. कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान हाई प्रोफाइल गैंगस्टर्स से मिलने वालों पर विशेष नजर रखी जाए.
लखनऊ की कोर्ट में गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या के बाद जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा की समीक्षा की गई है. मुख्तार की बैरक में तैनात हर पुलिस कर्मी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही कहा गया है कि एक ही पुलिस कर्मी लगातार ड्यूटी पर नहीं रहेगा. हाई सिक्योरिटी बैरक में 24 घंटे नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही कहा गया है कि कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान हाई प्रोफाइल गैंगस्टर्स से मिलने वालों पर विशेष नजर रखी जाए. सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मी अनजान लोगों को किसी भी अपराधी के पास न भटकने दें. ये आदेश गृह विभाग ने सभी जिलों के लिए जारी किया है.
गृह विभाग ने कहा है कि किसी भी न्यायालय परिसर में किसी भी व्यक्ति को शस्त्र लेकर प्रवेश नहीं करने के आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए. सभी जिलों में कोर्ट की सुरक्षा के लिए 71 सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर, 22 इंस्पेक्टर, 240 सब इंस्पेक्टर, 522 कांस्टेबल और 1772 हेड कांस्टेबल कॉन्स्टेबल तैनात किए गए हैं. इसके साथ ही सभी कोर्ट परिसर की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त क्यूआरटी टीमें लगाई गई हैं. इसमें 60 उपनिरीक्षक, 112 हेड कॉन्स्टेबल और 256 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं.
सुनवाई का इंतजार कर रहा था जीवा
गौरतलब है कि विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट की कोर्ट में बुधवार को शूटर विजय यादव ने संजीव जीवा की हत्या की थी. कोर्ट में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया था कि कोर्ट में भीड़ थी. जीवा सुनवाई का इंतजार कर रहा था. तभी एक शूटर आया और उस पर अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं. मौके पर मौजूद एक महिला की गोद में बच्ची थी. इस दौरान मासूम के पीठ पर गोली लगी है, जो पेट से निकल गई.
वारदात को लेकर प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी
वहीं, महिला के अंगूठे में गोली लगी. इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल को भी गोली लगी. प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि संजीव जान बचाने के लिए अंदर भागा और वह 10 से 15 मिनट तक बेसुध पड़ा रहा. शूटर कह रहा था कि हम जीवा को मारने आए थे और मार दिया. जीवा पर बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था, जिन्होंने कभी मायावती की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाई थी. जीवा पर जेल से गैंग चलाने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप था.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.










