
संजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन एक साथ चार राज्यों में ED और IT की रेड, इन तीन पार्टियों के नेता-मंत्री निशाने पर
AajTak
ईडी ने आप सांसद संजय सिंह को दिल्ली की शराब नीति में घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. ईडी की इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर निशाना साध रही हैं. इसी बीच ईडी और आईटी ने गुरुवार को चार राज्यों में छापेमारी की है.
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में प्रवर्तन प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया. संजय सिंह की गिरफ्तारी के अगले दिन यानी आज ईडी और इनकम टैक्स ने चार राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी की है. ईडी ने नगर पालिका भर्ती घोटाले के मामले में पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रथिन घोष के यहां छापेमारी की. तो आईटी ने चेन्नई में डीएमके सांसद के यहां रेड डाली है. इसके अलावा तेलंगाना में बीआरएस विधायक और कर्नाटक के शिवमोगा में DCC बैंक के चेयरमैन के यहां छापेमारी हुई है.
कहां किसके यहां छापे?
1- पश्चिम बंगाल में मंत्री के आवास समेत 13 ठिकानों पर छापे
पश्चिम बंगाल की ममता सरकार में मंत्री रथिन घोष के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. ये कार्रवाई नगर पालिका भर्ती घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर की गई है. बताया जा रहा है कि रथिन के कोलकाता आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई है. मध्यमग्राम सीट से विधायक रथिन घोष ममता सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री हैं.
2- तमिलनाडु में IT के छापे
तमिलनाडु में DMK सांसद एस जगतरक्षकन के परिसरों पर आयकर विभाग तलाशी ले रहा है. विभाग की ओर से 40 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई. IT की ओर से एकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रूअर्स प्राइवेट लिमिटेड पर भी छापेमारी की गई है. 3- तेलंगाना में BRS विधायक गोपीनाथ पर IT के छापे

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









